नीता अंबानी ही नहीं बल्कि इन 4 बिजनेसमैन की पत्नियाँ भी जीती हैं रॉयल और लैविश लाइफ, हीरोइन भी ऐसी जिंदगी का देखती हैं सपना

By Tanu Chaturvedi On February 27th, 2023
बिजनेसमैन

भारत में कई बड़े बिजनेसमैन्स हैं और उनकी बड़ी और लग्जीरियस लाइफ भी है। इसमें एशिया के बड़े बिजनेसमैन्स में शामिल मुकेश अंबानी की भी गिनती होती हैं। वह अपनी पत्नी नीता अंबानी के महंगे शौक और लग्जरी लाइफ के लिए लाइमलाइट में बने रहते हैं, लेकिन बात ये आती है कि भारत में क्या केवल नीता अंबानी ही फैशन के मामले में रहती हैं। अन्य कौन से बिजनेसमैन हैं जिनकी पत्नियां नीता की तरह ही बेहद लग्जरी और रॉयल लाइफ जीती हैं। आइए आपको बताते हैं इन बिजनेसमैंस के बारे में, जिनकी पत्नियां भी लैविश लाइफ जीती हैं।

टीना अंबानी

टीना अंबानी अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा हैं। अनिल से शादी से पहले वह एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री थी, हालाँकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मी करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। टीना धीरूभाई कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की चेयरपर्सन हैं। बात अगर उनकी नेट वर्थ की करें तो वह वर्तमान में लगभग 2331 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति इंफोसिस के फाउंडर और भारत के मशहूर बिजनेसमैन एन आर नारायरण की पत्नी हैं। सुधा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कंप्यूटर साइंटिस्ट हुई थी। सुधा एक टीचर और लेखक हैं। इसके अलावा वह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। सुधा को साल 2006 में भारत सरकार की ओर से सामाजिक कार्यों के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

नताशा पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ और बिजनेसमैन अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला बला की खूबसूरत हैं। साल 2022 में नताशा मेट गाला में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके लुक ने खूब सुर्खियाँ बटौरी थी। वह देश की जानीमानी सेलीब्रिटी हैं। नताशा ने साल 2006 में अदार से शादी की थी और वर्तमान में लगभग 660 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

किरण नादर

भारत का पहला प्राइवेट आर्ट म्यूजियम स्थापित करने वाली किरण नादर एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक और बिजनेसमैन शिव नादर की पत्नी हैं। किरण फिलहाल अपने पति के एचसीएल के बिजनेसमैन को संभालती हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 25000 करोड़ से अधिक है।

Tags: नताशा पूनावाला, नीता अंबानी,