3 अप्रैल से रमजान (Ramadan) का पाक महीना शुरु हो चुका है। इन समय में हर मुसलमान काफी खुश रहते हैं और यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत खास भी माना जाता है क्योंकि इस महीने में हर नेकी करने पर 70 गुना ज्यादा सबब भी प्राप्त होता है। आम लोगों से लेकर बहुत मुस्लिम सेलेब्स भी रमजान के महीने में इबादत करते हैं और अल्लाह को राजी करने के प्रयास में रोजा रखते हैं। आइए आपको बताते हैं। उन टीवी स्टार्स के बारे में जो रमजान के महीने में रोजा रखते हैं।
सना खान

रमजान के पूरे रोजे सना खान रखती हैं और महीने भर इबादत करती हैं। इस्लाम की राह पर सना खान चल चुकी है और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खुद ही तो इबादत करती ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही वह मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी नमाज पढ़ने और रोजा रखने की सलाह दे देती हैं।
गौहर खान

अगर आप गौहर खान के बारे में जानते हैं तो आपको मालूम होगा कि हर साल रमजान के महीने में गौहर न सिर्फ नमाज पढ़ती हैं बल्कि रोजा भी रखती हैं। वह अपनी शहरी और इफ्तारी की झलक भी अपने फैंस के साथ हर साल शेयर करती रहती है। रोजे नमाज के साथ ही तो हर कुरान का पाठ भी करती हैं।
हिना खान

इस लाइन में हिना खान का नाम भी शामिल है। वह रमजान के महीने में अल्लाह को खुश करने के लिए रोजा रखती है। हिना अपने इफ्तारी और शहरी की झलक भी सभी को दिखाती हैं। इस साल भी उन्होंने रोजे के दिन हिना खान बुर्के में दिखाई दी थी, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई गई थी।
शोएब इब्राहिम

टीवी के कलाकार शोएब इब्राहिम रोजा रखते हैं। उनके घर में रमजान का महीना त्यौहार माना जाता है। शहरी और इफ्तारी में कई सारी लजीज चीजें भी बनाते हैं।
हुमा कुरैशी

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी रोजा रखती है। कुछ साल पहले उन्होंने कहा था कि रोजे का मतलब केवल भूखा रहना और प्यासा रहना नहीं है बल्कि अपनी सोच और ख्वाहिशों पर भी कंट्रोल करना है।
दीपिका कक्कड़

शोएब इब्राहिम की पत्नी बनने के बाद दीपिका कक्कड़ ने भी इस्लाम धर्म फॉलो करना शुरू कर दिया है और वह हर रमजान के महीने में रोजा रखते हैं। वो इफ्तारी और शहरी में बढ़िया पकवान बनाकर अपनी फैमिली को खुश करती हैं।
इसे भी पढ़ें-Bhabi Ji Ghar Par Hai की अंगूरी भाभी यानि कि शिल्पा शिंदे हैं 14 करोड़ो की संपत्ति की मालकिन , जानें नेटवर्थ

Leave a Reply