कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो लॉकअप (Lockup) इस समय काफी चर्चा में है। आए दिन इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। शो में बहुत सारे कंटेस्टेंट हैं और आपस में मजाक करते भी नजर आते हैं। अभी उनका छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है,जिसको देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का है,जो कि अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
सायशा संग की मस्ती
View this post on Instagram
सायशा शिंदे और मुनव्वर फारूकी का एंगल बहुत जोरदार से देखा जा रहा है। इस वीडियो में मुनव्वर और सायशा एक दूसरे के साथ हंसी मजाक कर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किचन में सायशा काम कर रही हैं तो वहीं मुनव्वर के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस पर वो मनाते हैं कि तुझे किचन में काम नहीं करना तो मना कर दे इस पर ऐसा बोलती है फ्यूचर में साथ में ही तो काम करना है।
इसके जवाब में मुनव्वर बोलते हैं मुझे दो चीजें एकदम गर्म चाहिए लाइफ में एक है खाना और दूसरा…. फिर वह शैतान भरी मुस्कान छोड़ देते हैं। मुनव्वर के इस तरीके से चुप हो जाने पर चाय शाम की बात पूरी करने के लिए कहते हैं जिस पर अंजलि दूसरी चीजें बताते हुए बोलती है गर्म पानी नहाने का। यह मस्ती यहीं पर नहीं रुकती बल्कि इसके आगे सायशा भी बोलती है कि मुझे लाइफ में दो चीजें चाहिए एक मुनव्वर और दूसरा फारुकी।
शानदार गेम खेल रहे मुनव्वर
इन दोनों का वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। लोग इनको शेयर भी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि मुनव्वर शो में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताया जा रहे हैं और वह बढ़िया से गेम भी खेल रहे हैं। शो में उन को काफी पसंद किया जा रहा है उनके वन लाइनर भी बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। उनकी कॉमेडी और बिहेवियर ने हीं सभी को हैरान कर रखा है। फैंस ने ये तक बोल रहे हैं कि मुनव्वर के कारण ही लोगे शो देख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-Prithvi Ambani बनने वाले हैं बड़े भाई, सोशल मीडिया पर की बड़ी घोषणा

Leave a Reply