“मैं कभी किसी डायरेक्टर के साथ नहीं सोई”, Nargis Fakhri ने दिया विवादित बयान

By Satyodaya On April 16th, 2022
नरगिस फाखरी

इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) ने बॉलीवुड से दूरियां बना ली हैं। बड़े पर्दे पर वह बहुत ही कम दिखाई देती है, लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी होते रहते हैं। उन्होंने फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में कदम रखा और उनकी मासूमियत को देखकर ही लोगों का दिल उन पर आ गया। लोगों का यह मानना था कि वह बॉलीवुड में बहुत आगे तक जाने वाली है, लेकिन उन्होंने बहुत जल्दी ही बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह दिया।

कास्टिंग काउच को लेकर भी रखी राय

नरगिस फाखरी ने अपने करियर को लेकर एक बार बेबाक इंटरव्यू दिया और उन्होंने बताया कि करियर में उनके साथ कौन-कौन सी मुश्किलें सामने आई। इस दौरान नरगिस ने कहा मैं किसी चीज की भूखी हूं? मुझे शोहरत की भूखी नहीं है कि मैं न्यूड पोज दे दूं या फिर डायरेक्टर के साथ सो जाऊंगी। मैंने कई मौके इसीलिए खो दिया क्योंकि मैंने कुछ चीजें नहीं मानी। यह दिल तोड़ने वाला है मैं वहां टिके रहने का प्रयास कर रही हूं जहां मेरे हाई स्टैंडर्ड है।

बुरा लगता है…

इसके आगे नरगिस ने बोला कि वह ज्यादा बुरा लगता है क्योंकि इस कारण मेरे हाथ के बहुत सारे प्रोजेक्ट निकल गए हैं। इससे मुझे दुख भी हुआ, लेकिन मैं खुद से यही कहती रहती हूं कि जो लोग अपने बोलने पर नहीं टिकते वह जीत नहीं सकते हैं। खुद के प्रति ईमानदार रहना और किसी को मुझे किसी चीज के लिए मनाने की जरूरत ही नहीं है। मेरे लिए नैतिक मूल्यों से ज्यादा और कुछ भी मायने नहीं रखता।

इसी के साथ ही नरगिस ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में होना मेरे लिए खुशी की बात है क्योंकि वह इंटीमेट सींस नहीं करती। बॉलीवुड के दिनों में कई बार टॉपलेस और नेट शॉट्स के लिए उनसे सवाल किया गया, लेकिन मैं इन सब में मैं कंफर्टेबल नहीं हूं। ज्ञात हो कि हाल ही में नरगिस ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद यूजर्स ने उनको काफी ट्रोल किया था।

इसे भी पढ़ें-आए दिन अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं श्रीदेवी के लाडली Janhvi Kapoor, देखें तस्वीरें

Tags: नरगिस फाखरी,
Exit mobile version