बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का इन 7 एक्ट्रेस के साथ हुआ था अफेयर, लिस्ट में चौकाने वाला नाम भी है शामिल

By Vaishali shukla On July 7th, 2022
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का इन 7 एक्ट्रेस के साथ हुआ था अफेयर, लिस्ट में चौकाने वाला नाम भी है शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन किसी न किसी स्टार को लेकर एक नयी कंट्रोवर्सी सामने आती रहती है. फ़िल्मी दुनिया में अक्सर ही किसी न किसी के अफेयर की खबरें चर्चा में रहती है. कभी-कभी ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेसस के अफेयर्स की खबरें  सामने आ जाती है, जिनके साथ होने की हमें उम्मीद ही नहीं होती है. आज हम बात करने वाले है बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक ऋतिक रोशन के लव अफेयर्स के बारे में.

एक्टर ऋतिक रोशन इतने ज्यादा हैंडसम है कि किसी का दिल उन पर आ सकता है. आइये जानते है कि कौन थी वो एक्ट्रेसस जिनका कभी ऋतिक के साथ अफेयर हुआ करता था.

करीना कपूर(KAREENA KAPOOR)

ऋतिक रोशन के साथ अफेयर की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर नाम आता है, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का. बता दे ऋतिक रोशन का करीना के साथ एक सीरियस अफेयर था. फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया.

इसकी सबसे बड़ी वजह ऋतिक रोशन की शादी बताई जाती थी. क्यूंकि इस वक्त ऋतिक रोशन शादीशुदा थे. जिस कारण से उनका करीना कपूर का रिश्ता टूट गया था. इसके बाद करीना अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई थी. कुछ समय बाद उन्होंने सैफ अली खान के साथ शादी कर ली थी.

प्रियंका चोपड़ा(PRIYANKA CHOPRA)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक के बीच अफेयर की बात भी सामने आई थी. प्रियंका और ऋतिक की फिल्म कृष के सेट से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी. इन दोनों ने अपने इस रिश्ते के बारे में कभी भी किसी से खुलकर कोई बातचीत नहीं की. लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था. बाद ने दोनों ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए थे.

कटरीना कैफ(KATRINA KAIFF)

अभी हाल ही शादी के बंधन में बंधी कटरीना कैफ का नाम भी एक्टर ऋतिक रोशन के साथ जोड़ा गया था. इन दोनों की मुलाकात फिल्म ‘बैंग बैंग’ के सेट पर हुई थी. जिसके बाद से दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब आई थी. इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कटरीना कैफ के ऊपर ये आरोप लगाया था कि कैटरीन के कारण  उनका और ऋतिक का रिश्ता टूट गया था.

कंगना रनौत(KANGNA RANAUT)

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच एक सीरियस रिलेशनशिप था. दोनों के बीच अफेयर की काफी सारी खबरे सामने आई थी. साथ ही कंगना ने भी कई बार अपने रिलेशन को लेकर बात की है. बता दे इनके बीच अफेयर की खबरों ने उतनी ज्यादा सुर्खियाँ  नहीं बटोरी, जितनी ज्यादा दोनों के बीच हुए विवाद ने बटोरी थी.

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तो ऋतिक रोशन के ऊपर कानूनी कार्रवाई तक करने की  धमकी दे डाली थी. जिसके बाद से दोनों के बीच काफी ज्यादा दूरियां आ गयी है.अभी  फिलहाल दोंनो एक दूसरे पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं जाने देते है .

बारबरा मोरी( BARBARA MORI)

बता दे मैक्सिकन अभिनेत्री और मॉडल बारबरा मोरी  का नाम भी ऋतिक रोशन के साथ जुड़ चुका है. दोनों ने बॉलीवुड फिल्म काइट्स में एक दूसरे के साथ काम किया है. वहीं से दोनों के अफेयर की ख़बरें सामने आई थी. लेकिन कभी भी दोनों में से किसी ने इस बारे में कोई भी बात नहीं की.

श्वेता बच्चन(SHWETA BACHCHAN)

बच्चन परिवार की बेटी श्वेता बच्चन के साथ भी ऋतिक रोशन का रिश्ता रहा है. एक समय पर दोनों के बीच काफी ज्यादा गहरी दोस्ती हो गयी थी और कई बार श्वेता नंदा को अभिषेक बच्चन के साथ ऋतिक के घर जाते-आते देखा गया है. लेकिन कभी भी दोनों इस रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की.

सुजैन खान(SUSSAEEN KHAN)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का दिल सुजैन खान पर भी आया था. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगा गए थे. फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली. कुछ सालों तक इनका रिश्ता काफी अच्छा रहा बाद में इनका तलाक हो गया. इन दोनों के दो बच्चे भी है.

Tags: ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, कटरीना कैफ, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा,
Exit mobile version