Sanjay Leela Bhansali ने जारी किया Heeramandi का पहला लुक, एक साथ नजर आएंगी Sonakshi, Manisha, अदिती और ऋचा चड्ढा

Heeramandi

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और शानदार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) एक बार फिर से अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर धमाका करने के लिए तैयार है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का अगला प्रोजेक्ट हीरामंडी (Heeramandi) है। ये एक वेब सीरीज है जिसे आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देखेंगे। अब इसी बीच भंसाली के इस प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बता दें कि वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) की रिलीज का इंतजार फैंस कब से कर रहे थे ऐसे में अब मेकर ने इसका पहला लुक जारी कर दिया है। इसी के साथ वेब सीरीज की स्टारकास्ट को लेकर भी खुलासा हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सलमान खान के घर के बाहर इस एक्टर ने किया था तमाशा, जानिए क्या है पूरा किस्सा

Heeramandi का पहला लुक जारी

फाइनली संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी का पहला लुक जारी कर दिया है। जिसमे सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिती राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है। इन सभी अभिनेत्रियों को इस टीजर में रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है। संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट से वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस मोशन पोस्टर को नेटफ्लिक्स ने भी जारी किया है।

टीवी जगत की ये टॉप 5 एक्ट्रेस ओटीटी पर भी दिखा चुकी है अपना जादू, फैंस ने जमकर लुटाया

जल्द रिलीज होगी Heeramandi

हीरामंडी का पहला लुक जारी होने के बाद अब फैंस इसे देखने के लिए उतावले है। हालांकि लुक रिवील करने के साथ मेकर ने ये भी बताया कि ये वेब सीरीज जल्द रिलीज होगी लेकिन इसकी डेट नहीं जारी की है। अगर हम बात करें हीरामंडी वेब सीरीज की तो इसकी कहानी पाकिस्तान के लाहौर में एक जगह है जिसका नाम हीरामंडी है, ये तवायफों के लिए मशहूर है, इसी जगहर पर आधारित इस वेब सीरीज की कहानी बताई जा रही है।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले ही दिन तोड़ा बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड, पहले ही दिन की इतने करोड़ की कमाई