ग्रेसी सिंह

आमिर खान की फिल्म लगान ( Lagaan) तो सभी ने देखी होगी। यह फिल्म ऐसी फिल्म थी, जिसमें उनके अपोजिट गौरी सिंह का किरदार ग्रेसी सिंह ने अदा किया था। बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जो पहले तो बॉलीवुड में छा गए, लेकिन समय के साथ उनकी पॉपुलैरिटी कम होती गई और वह गुमनामी के अंधेरे में खोते चले गए। फिलहाल आज भी उन एक्टर और एक्ट्रेस को फैंस पसंद करते हैं और ये जानना चाहते हैं कि अब उनके वह मनचाहा एक्टर और एक्ट्रेस कहां पर है और क्या कर रहे हैं। ऐसे ही एक गुमनाम एक्ट्रेस हैं फिल्म लगान की गौरी मतलब की ग्रेसी सिंह। फिल्म में उनको मासूम लड़की के रोल में देखा गया था और उनकी अदाकारी ने सभी का दिल जीत लिया था। आज से करीबन 20 साल पहले ग्रेसी सिंह को आशुतोष ग्रोवर की फिल्म लगान में देखा गया था।

टीवी में भी किया काम

यह फिल्म 2001 में आई थी। अपने शानदार प्रदर्शन से उनको बहुत ख्याति भी मिली थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान थे और यह फिल्म में शानदार गई थी। इसके बाद में ग्रेसी सिंह ने संजय दत्त के साथ फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में और गंगाजल में काम किया,

लेकिन बाद में ग्रेसी सिंह ने टीवी शो में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने टीवी सीरियल मां संतोषी में संतोषी मां की भूमिका अदा की। अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो ग्रेसी सिंह दिल्ली की है और उनका जन्म 20 जुलाई 1980 को हुआ था।

घरवाले बनाना चाहते थे डॉक्टर या इंजीनियर

ग्रेसी के परिवार उनको डॉक्टर या इंजीनियर बनते देखना चाहते थे, पर पढ़ाई पूरी करने के बाद ग्रेसी ने मॉडलिंग कर ली और वह 1997 में टीवी सीरियल अमानत में दिखाई दी। साल 2001 में उनको लगान के लिए ऑफर मिला जिसके बाद वह एकदम से स्टार बन गई। मुन्नाभाई और गंगाजल में भी उनका बढ़िया अभिनय देखा गया।

इसे भी पढ़ें-Hum Aapke Hain Koun फिल्म में सलमान की भाभी का रोल अदा करने वाली इस एक्ट्रेस ने की थीं दो शादियां, अब बदल गया पूरा लुक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *