गोविंदा
गोविंदा

90 के दशक के सुपर स्टार गोविंदा की जोड़ी करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और रानी मुखर्जी के साथ खूब चली थी। गोविंदा की बेटी टीना अहूजा (Tina Ahuja) भी फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं, हालांकि उनके हाथ अभी तक कुछ खास नहीं लगा है। टीना अक्सर अपने पिता के साथ नजर आती हैं और वो साथ ही सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं। ऐसे में आइए जानते हैं टीना के बारे में कुछ खास बातें….

फिलहाल नहीं हासिल हुआ कुछ खास मुकाम

टीना अहूजा ने फिलहाल अभी कोई कामयाबी हासिल नहीं कर पाई हैं, लेकिन उनकी अच्छी खासी संख्या में फैन फॉलोइंग हैं। टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। गोविंदा की तरह फैंस टीना से भी प्यार करते हैं और उनकी नई तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी फोटोज को काफी लाइक करते हैं।

गोविंदा अपनी बेटी पर बहुत गर्व करते हैं, वहीं वो भी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी बेटी पर बहुत गर्व करते हैं, एक दिन उनकी बेटी उनका नाम जरूर रौशन करेंगी।

म्यूजिक वीडियो में आती हैं नजर

गोविंदा की बेटी टीना अहूजा 16 जुलाई 1989 गोविंदा के घर में पैदा हुई टीना आहूजा की पढ़ाई मुंबई में हुई है। टीना ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। भले ही टीना आहूजा दिखाई नहीं दी इसके बाद लेकिन म्यूजिक वीडियो में वो अक्सर नजर आती हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में मॉडलिंग भी करती हैं। टीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो भले ही गोविंदा की बेटी हैं लेकिन अपना रास्ता खुद बनाना चाहती हैं, वो पिता के मदद पर नहीं बल्कि टैलेंट के बल पर आगे बढ़ना चाहती हैं।