गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले ही दिन तोड़ा बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड, पहले ही दिन की इतने करोड़ की कमाई

गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले ही दिन तोड़ा बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड, पहले ही दिन की इतने करोड़ की कमाई

kathiawadi

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट(alia bhatt) अपनी बेहतरीन एक्टिंग व दमदार रोल के लिए जानी जाती हैं. ALIA BHATT इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी(Gangubai Kathiawadi) की वजह से चर्चा में हैं. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद चारो तरफ आलिया की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही हैं.

संजय लीला भंसाली(Sanjay Leela Bhansali) के डायरेक्शन के में बनी इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. फैंस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे है. फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन लीड रोल दिखाई दे रहे हैं. शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई गंगूबाई काठियावाड़ी का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है. इस फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है.

ALIA BHATT की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

कमाठीपुरा की क्वीन आलिया भट्ट की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन करीब 9.50-10 करोड़ का बिजनेस किया है. माना जा रहा है कि गंगूबाई पहले दिन बीते साल दिसंबर में रणवीर सिंह की रिलीज हुई फिल्म 83 से अच्छा परफॉर्म कर सकती है.

गंगूबाई काठियावाड़ी को पहले दिन ताबड़तोड़ ओपनिंग मिली है. ये कोरोना महामारी के सिनेमाघरों पर पहले दिन शानदार कमाई करने वाली दूसरी फिल्म मानी जा रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. हालांकि उनका इन्तजार खत्म हो चुका है. ऐसे में अब वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन और बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:कमाठीपुरा की क्वीन गंगूबाई बनने के लिए ALIA BHATT ने वसूली मोटी रकम, अजय देवगन फीस सुन उड़ जाएंगे होश  

गुजरात की एक लड़की की है कहानी

वहीं अगर हम फिल्म की बात करें तो ये गुजरात की एक लड़की की कहानी है जो एक्ट्रेस बनना चाहती थी. वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागकर मुंबई आ जाती हैं. हालांकि उसके सपने वहां टूट जाते हैं जब उसका प्रेमी उसे कमाठीपुरा में बेच देता है. बाद में उस लड़की की गंगूबाई काठियावाड़ी माफिया क्वीन बनने की कहानी शुरू होती है. ऐसे में अगर गंगूबाई काठियावाड़ी की बात करें तो ये हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई(mafia queen of Mumbai) पर आधारित है. फिल्म में आलिया और अजय के साथ विजय राज, सीमा पाहवा और शान्तनु माहेश्वरी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version