हर साल बॉलीवुड (Bollywood) में कुछ ऐसी फिल्में बन जाती है जो बहुत ज्यादा चलती है और इतना चलती है कि उनका इतिहास बन जाता है तो वहीं कुछ फिल्में ऐसी होती है कि वह कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चलता एक समय ऐसा भी था जब फिल्में कीर्तिमान बनाया करती थी। सिल्वर जुबली और गोल्डन जुबली का जमाना पहले था अब तो नहीं रहा। आज हम आपको लंबे समय तक चलने वाली फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं आइए जानते हैं और फिल्मों के नाम।
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म में शाहरुख खान और काजोल थे। इन दोनों ने फिल्म में जान डाल दी थी 20 अक्टूबर 1995 में या फिर में रिलीज हुई। मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा घर में इस फिल्म को चलते हुए 1245 हफ्तो से भी ज्यादा हो चुके हैं। इसका मतलब यह है कि 24 सालों से यह फिल्म सिनेमा घर में देखी जा रही है इस फिल्म को 10 फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं।
शोले
1975 में आई फिल्म शोले भी सबको बहुत पसंद आई थी यह ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की मुख्य भूमिका थी 5 सालों तक यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी रही थी इसकी संवाद और कहानी लोगों को बहुत पसंद आई थी।
मुग़ल-ए-आज़म
1960 में मुग़ल-ए-आज़म फिल्म आई इस फिल्म ने 3 सालों तक बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई रही। इस फिल्म में मधुबाला पृथ्वीराज कपूर और दिलीप कुमार जैसे बड़े अभिनेता थे। लोगों ने इनकी काफी तारीफ की। यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा पर आधारित थी।
मैंने प्यार किया
1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान को लोगों ने बहुत पसंद किया था। उस समय उनकी भूमिका चॉकलेटी बॉय वाली थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट भाग्यश्री ने काम किया था। यह फिल्म 2 महीने तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी अधिक की मजबूती पकड़े रही थी। असल में उस समय यह पारिवारिक फिल्म चाहिए लोग इसको देखना पसंद करते थे।
बरसात
राज कपूर की पहली हिट फिल्म बरसात मानी जाती है जो कि 21 अप्रैल 1949 को रिलीज हुई थी इस फिल्म में रोमांस संगीत सब कुछ था। राज कपूर के ऑपोजिट फिल्म में नरगिस दिखाई दी थी कथित तौर पर यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर 100 हफ्ते यानी 2 साल चली थी।
