सिनेमा लवर्स के लिए धमाकेदार होगा जून का महीना, रिलीज होंगी इन चार सुपरस्टार्स की फिल्में, Box Office पर होगा धमाका

box office

इस साल जून का महीना बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल जून के महीने में एक दो नहीं बल्कि चार सुपरस्टार की फिल्में एक के बाद एक रिलीज होने जा रही है। बता दें कि सिंघम अभिनेता अजय देवगन ने कुछ समय पहले ही अपनी मच अवेटेड फिल्म मैदान की रिलीज डेट का ऐलान किया है।

इसी के साथ तय हो गया है कि बाॅलीवुड के चार सुपरस्टार जून के महीने में बाॅक्स आफिस (Box Office) पर तहलका मचाने आ रहे है। लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि इनमे एक भी साउथ की फिल्म नहीं है। तो आइए जानते हैं कि जून में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में –

Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें

Box Office जवान मचाएगा धमला

अगर हम बात करें फिल्म जवान की तो इसमे शाहरूख खान लीड रोल में नजर आने वाले है। जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार कर रहे है। फिल्म से शाहरूख खान का लुक काफी समय पहले जारी कर दिया गया था। शाहरूख का लुक देखने के बाद फैंस ये उम्मीद कर रहे है कि उनकी ये फिल्म बाॅक्स आफिस पर कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली है। इसमे शाहरूख के अलावा नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Box Office पर आदिपुरूष का होगा जलवा

आदिपुरूष फिल्म इसी साल 16 जून को रिलीज होने जा रही है। जिसमे प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी कौशल जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म आदिपुरूष की कहानी पौराणिक कथा रामायण पर आधारित है। जिसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म को लेकर उम्मीद है कि ये बाॅक्स आफिस पर प्रभास की सुपरहिट फिल्मों का रिकाॅर्ड तोड़ेगी।

मैदान
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म मैदान इसी 23 जून को रिलीज होने जा रही है। जिसमे अभिनेता एक फुटबाल कोच का रोल प्ले करने जा रहे है। फिल्म से अजय देवगन का लुक काफी समय पहले ही जारी कर दिया गया था। मैदान एक बायोपिक फिल्म है। फिल्म को पहले कोरोना की वजह से कई बार टाला जा चुका है।

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा इसी 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान्स कर रहे है।

Box Office

आदिपुरूष मैदान और सत्यप्रेम की कथा फिल्म में जहां एक एक सप्ताह का अंतर है तो वहीं जवान फिल्म में दो सप्ताह का अंतर है। मतलब शाहरूख खाने अपनी फिल्म के लिए अच्छा खासा वक्त ले लिया है। जबकि बाकी तीनों फिल्मों के बीच बाॅक्स आफिस पर कड़ी टक्कर होने वाली है। हालांकि इनमे से कौन सी फिल्म बाॅक्स आफिस पर सबसे ज्यादा दर्शक बटोरेगी ये फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।