इन सेलेब्स ने भी लिया इन बच्चों को गोद, जानिए इन 5 एक्ट्रेस और एक्ट्रेसस के बारे में जिन्होंने किया ऐसा शानदार काम

By Tanu Chaturvedi On February 28th, 2023
बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चमक फैंस के मन को काफी भाती है। यहां कई अच्छे और नेक दिल स्टार्स भी हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने ऐसे बच्चों को अच्छी जिंदगी और शिक्षा देने का निर्णय लिया, जिसके बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। ये बच्चे अनाथ और बेसहारा थे उन्हें अच्छी जिंदगी दी है।

रवीना टंडन

इस लिस्ट में पहना नाम आता है रवीना टंडन का। रवीना टंडन ने दो बच्चियों को गोद लिया था। जब उन्होंने 23 साल की उम्र में दो बच्चियों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी, उसको लेकर काफी बातें हुईं थीं। उन बच्चियों को पूजा और छाया के नाम से सभी जानते हैं।

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने आज तक शादी नहीं की है। उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया और आज वो दो बच्चियों की मां हैं।

सनी लियोन

सनी लियोन ने भी एक बच्ची को गोद लिया था। उस बच्ची को वो अपने ही बच्चों की तरह पालती हैं। उन्होंने बच्ची को निशा नाम दिया है।

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी डांसिंग से सबका दिल जीत लिया था। मिथुन चक्रवर्ती ने भी एक बेटी को गोद ले लिया था। वह लड़की उन्हें बहुत ही खराब हालत में मिली थी। इस बच्ची को कूड़े में फेंका गया था, जिसको देश मिथुन चक्रवर्ती काफी दुखी हो गए थे। उन्होंने अपने ही बच्चों की तरह दिशानी को भी काफी प्यार से पाला है। वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं।

सलीम खान

1981 में सलीम खान ने जब हेलन से दूसरी शादी की तो उन्हें कोई संतान नहीं हुई जिसके बाद दोनों ने एक बच्चे को गोद लेने की सोची और इस तरह अर्पिता परिवार में आईं। इसके बाद अर्पिता सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान की बहन हैं। उन्हें कई बार पार्टीज में देखा जाता है।

 

Tags: बच्चों को लिया गोद, बॉलीवुड,