इन 5 अदाकाराओं ने की है मुस्लिमों से शादी, आज कुछ ऐसा है हाल, स्वरा भास्कर भी लिस्ट में हुईं शामिल

By Tanu Chaturvedi On April 2nd, 2023
बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी अदाकारा स्वरा भास्कर ने 6 फरवरी को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग शादी की है। हिन्दू धर्म की स्वरा ने 6 फरवरी को मुस्लिम लडके फहाद से कोर्ट मैरिज की। उनकी शादी की खबरें जबसे मीडिया में आईं मानो बवाल ही मच गया। स्वरा ने मुस्लिम लड़के से शादी की ये पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बड़ी बॉलीवुड अदाकाराएं ……………

करीना कपूर खान

कपूर खानदान की बेटी और करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर खान ने ने छोटे नवाब सैफ अली खान से शादी की। दोनों ने 5 सालों की डेटिंग के बाद साल 2012 में शादी की थी। कपल दो बच्चों का पेरेंट्स भी बन चुका है। करीना कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, उन्हें दबंग मूवी में भी देखा गया था। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं।

उर्मिला मांतोडकर

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर ने कश्मीरी मुस्लिम बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर से शादी की। दोनों ने साल 2016 में एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाया था। इस शादी की एक खास बात ये भी हैं कि उर्मिला उम्र में मोहसिन से 9 साल बड़ी हैं। उर्मिला मातोंडकर की फिल्म जुदाई काफी हिट हुई थी। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं।

शर्मिला टैगोर

भारतीय सिनेमा की बड़ी अदाकारा शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर इंडियन मुस्लिम क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। बताया जाता है कि शर्मीला ने 1969 में अपना धर्म बदलकर मुस्लिम लडके से शादी की थी।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी। 12 दिसम्बर 1998 को एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। बता दें मलाइका हिन्दू परिवार में जन्मी हैं जबकि अरबाज मुस्लिम धर्म को मानते हैं। दरअसल, 2017 में दोनों ने अपनी 19 साल की शादी तोड़कर तलाक ले लिया, लेकिन बेटे से मिलने दोनों एयरपोर्ट पर साथ नजर आते हैं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं।

आयशा टाकिया

मशहूर फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया ने साल 2009 में मुस्लिम रीति रिवाज से फरहान आजमी से शादी की थी। ये दोनों की लव मैरिज थी। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं। अभिनेत्री आखिरी बार वांटेड में नजर आईं थीं।

Tags: बॉलीवुड अभिनेत्री, शादी,