Bhumika Chawla ने किया खुलासा, कपिल शर्मा शो का नहीं मिला था निमंत्रण जबकि सलमान सहित पहुंची थी पूरी स्टार कास्ट

By Deepansha kasaudhan On April 27th, 2023
bhumika chawla

बॉलीवुड औरत साउथ की मशहूर अभिनेत्री भूमिका चावला (Bhumika Chawla) पिछले काफी समय से बॉलीवुड की किसी फिल्म में नहीं नजर आई है। लेकिन उनको आपने हाल ही में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा है। ऐसे में लंबे समय बाद सलमान खान (Salman Khan) और भूमिका चावला (Bhumika Chawla)की जोड़ी ऑनस्क्रीन देखने को मिली है। जिसे देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेसस का करियर काफी कम वक्त में हुआ इंडस्ट्री से खत्म, सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी हुई गायब

Bhumika Chawla ने किया खुलासा

आपको बता दें कि, फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भूमिका चावला ने साउथ के अभिनेता वेंकटेश की पत्नी का किरदार निभाया है। बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले पूरी स्टार कास्ट ने जमकर प्रमोशन किया। जिसमें सलमान खान सहित पूरी फिल्म की कास्ट द कपिल शर्मा शो भी पहुंची थी। जहां भूमिका चावला का कोई अता पता नहीं था। हालांकि अब इसी बीच अभिनेत्री ने खुलासा किया कि, शो में उन्हें इनवाइट ही नहीं किया गया। जिसकी वजह से वह शो में पूरी स्टार कास्ट के साथ नहीं नजर आई थी।

Bhumika Chawla ने बताई पूरी बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें है कि भूमिका चावला फिल्म के प्रमोशन इवेंट से गायब थी। उन्हें लोगों ने सिर्फ ट्रेलर लांच के मौके पर ही देखा था, जबकि द कपिल शर्मा शो में भूमिका चावला के अलावा शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुएल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनय भटनागर सभी लोग मौजूद थे। अब इसी बीच एक शो के दौरान अभिनेत्री भूमिका चावला ने कहा कि, मुझे पता ही नहीं चला कि यह कब शूट हो गया लेकिन उनकी जरूर कोई स्ट्रेटजी रही होगी।

एक सेकंड के लिए तो मुझे बहुत बुरा लगा, लेकिन फिर ध्यान आया कि वेंकटेश सर भी वहां नहीं गए, फिल्म में हम कपल है और मैंने कैलकुलेशन किया कि, जब वह वहां नहीं थे तो मैं अकेली क्या करती। शो में उन तीन कपल्स को बुलाया गया था जो जवान है। उनकी इक्वेश्चन काफी अलग है, तो ठीक है।

Tags: कपिल शर्मा, किसी का भाई किसी की जान, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला,