मई के महीने में ये 3 बॉलीवुड मूवीज होंगी सिनेमाघरों में रिलीज़, सुपरस्टार आयेंग नजर

मई के महीने में ये 3 फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का करेंगी मनोरंजन, इन 2 फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर होगी भिड़त

बॉलीवुड, मई के महीने में ये 3 फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का करेंगी मनोरंजन, इन 2 फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर होगी भिड़त

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बाद से एक बार फिर सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ने लगी है. इस समय कई सारी मूवीज सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा दिखा रही है. चाहे हम घर में बैठ के कितनी भी मूवीज देख ले. लेकिन अपनी पसंद की मूवी थिएटर में देखने का मजा कुछ और होता है. आज हम आपको थिएटर्स में मई के महीने में रिलीज़ होने वाली 3 बॉलीवुड मूवीज के नाम बताने जा रहे है.  जो आपका जमकर एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है.

 भूल भुलैया 2

बॉलीवुड फिल्म भूल भुलैया का पहला पार्ट काफी ज्यादा पॉपुलर था. वहीं अब जल्द ही इसका दूसरा सीक्वल भी रिलीज होने वाला है. इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन( KARTIK ARYAN)के साथ कियारा आडवाणी (KIARA ADVANI) और तब्बू (TABBU) अहम भूमिका में दिखाई देंगी. अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था. लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है. यह फिल्म 20 मई सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

धाकड़



बॉलीवुड की क्वीन और बेबाकी से अपनी बात कहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत(KANGANA RANAUT)  इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ को लेकर काफी चर्चा में है. इस फिल्म में कंगना अग्नि नाम की एक रफ एंड टफ लड़की का रोल निभाने वाली है. वहीं अर्जुन रामपाल (ARJUN RAMPAL) फिल्म में नेगेटिव किरदार में नज़र आएँगे. कंगना के फैंस उनका धाकड़ अवतार देखने के लिए काफी ज्यादा उतावले हो रहे है. बता दें यह बॉलीवुड फिल्म 20 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

जयेशभाई जोरदार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (RANVEER SINGH) अपने अनोखे किरदारों से हमेशा ही फैंस का दिल जीत लेते है. इसी के चलते रणवीर सिंह एक नयी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ लेके आ रहे है. इस फिल्म में इन्होने एक गुजराती का किरदार अदा किया है.  फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है. ट्रेलर में फैंस जयेश भाई के किरदार में रणवीर को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे है साथ ही फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे है. यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version