पहले सिंगर फिर फिल्मों में काम कर अपना नाम बना चुके हैं पवन सिंह, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रहे थे चर्चा में

By Tanu Chaturvedi On March 7th, 2023
पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा में अपना नाम बनाने वाले पवन सिंह को आज हर कोई जानता है। लेकिन वह आज जितने फेमस हैं उतनी ही कठिन रहा है उनके यहां तक आने का सफर। दरअसल, सुपरस्टार पवन सिंह ने बहुत सारे पॉप एल्बमों पर एक गायक के रूप में काम किया है, जिसकी पूरी दुनिया फैन है। आज वह काफी पसंद किए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं पवन सिंह से जुड़ी कुछ बातें…

इस गाने से मिली थी पहचान

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन को अपने एक गाने से बहुत बड़ी प्रसिद्धि मिली है। पवन सिंह की संगीत के दुनिया में पहचान तब मिली जब उन्होंने “लॉलीपॉप लागेलु” गाने को गाया था। बताया जा रहा है की पवन सिंह के इस गाने ने पूरी दुनिया में सभी भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देती है। आपको बता दें कि इस गाने के अलावा पवन सिंह को तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों को गाया है।

साल 2007 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह रंगली चुनारिया तोहरे नाम की फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया था। उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर मिले। जिनमें त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, जैसे कई भोजपुरी हिट फिल्में की हैं। वह म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर और बतौर एक्टर इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। उनको फैंस काफी पसंद करते हैं।

फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते हैं उनकी पत्नी का नाम ज्योति सिंह है। इससे पहले वह एक साल तक प्रिया कुमारी सिंह के साथ रहे थे, जिनसे उनका तलाक हो गया था।

Tags: पवन सिंह, भोजपुरी स्टार पवन सिंह,