भोजपुरी एक्ट्रेस Nidhi Jha ने Yash Kumar संग लिए सात फेरे, फोटोज़ हुईं वायरल

मुंबई के निजी होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री निधि झा (Nidhi Jha) और यश कुमार (Yash Kumar) ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली है। इससे पहले यश के बर्थडे के मौके पर इन्होंने सगाई की थी,जिसके बाद इनकी चर्चा हर जगह होने लगी थी। इस बात को पहले ही निधि ने पक्का कर दिया था कि वह यश कुमार (Yash Kumar) के साथ रिलेशन में है और आए दिन वह इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटो शेयर करती रहती थी,जिसके बाद दोनों के वीडियो पब्लिकली आने लगे और लोगों के बीच इन दोनों के प्रेम कहानी की चर्चा होने लगी।
निजी दोस्त और परिवार हुए शामिल
ज्ञात हो कि यश और निधि की शादी में केवल पूरा परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इनकी शादी कि सभी रस्में 29 अप्रैल को शुरू हो गई थी ।
एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी हल्दी की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी अब ऐसा कहा जा रहा है कि निधि झा और यह अपनी शादी के बाद आउटडोर शूट के लिए निकलने वाले हैं।
जहां निधि झा की पहली शादी है तो वहीं एक्टर की यह दूसरी शादी है उन्होंने इससे पहले एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अदिति है।
फोटोस में काफी प्यारे लगे निधि और यश
जो फोटो सामने आई है उसमें यश और निधि बहुत ही प्यारे लग रहे हैं अगर अपनी दुल्हनिया को गुजरात से लेकर आए हैं जहां पर उनका अपना खुद का स्टूडियो है। यह दोनों ही बहुत कमाल के लग रहे हैं। शादी की खुशी इन दोनों के चेहरे पर साफ तौर से झलक रही है दोनों की ही खुशी का ठिकाना नहीं है।
अपनी शादी के पहले ही दोनों ने सपनों का आशियाना भी खरीद लिया है। कुछ दिन पहले ही दोनों इस घर में गृह प्रवेश कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें-Ranveer Singh ने इस अभिनेत्री को बताया देश में गर्मी की बड़ी वजह
Tags: Nidhi Jha, Yash Kumar, निधि झा, यश कुमार,