Bhabi Ji Ghar Par Hai मलखान

भाभी जी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Par Hai) सीरियल सभी को पसंद है। लगभग 5 वर्षों से यह सभी लोगों का दिल जीत रहा है। इस सीरियल में एक से बढ़कर एक रोल और ग़दर कहानियां आती रहती है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे किरदार के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कॉमेडी से सभी के होठों पर मुस्कान आ जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं भाभी जी घर पर हैं सीरियल में मलखान के रोल को अदा करने वाले एक्टर दीपेश भान की, जिन्होंने सीरियल में लोगों को काफी गुरुदाया है।

टीका मलखान की जोड़ी सुपरहिट

भाभी जी घर पर है टीवी शो में आप सभी ने टीका और मलखान की जोड़ी को एक साथ ही देखा होगा। उनकी कॉमिक टाइमिंग बेस्ट है और लोगों को काफी पसंद आती है। ज्ञात हो कि दीपेश भान पढ़ाई में औसत छात्र हुआ करते थे, लेकिन उनको एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। खबरों के अनुसार दीपेश भान केवल उतना ही पढ़ते थे जितने में वह पास हो जाए। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था और बताया था कि दसवीं के बोर्ड एग्जाम में उन्होंने जैसे-तैसे 50% अंक प्राप्त किए थे।

दीपेश भान ने तो यह भी कहा था कि एक्टिंग के शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया था, जहां पर उन्होंने एक्टिंग का कोर्स कंप्लीट किया और साल 2005 में मुंबई आए। यहां आकर उन्होंने अपनी अलग जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत करी।

ज्ञात हो कि भाभी जी घर पर हैं सीरियल के अतिरिक्त दीपेश भान ने f.i.r. ,कॉमेडी का किंग कौन ,कॉमेडी क्लब और भूतवाला इत्यादि टीवी शो किए हैं। एक्टर को सही तौर पर पहचान सीरियल भाभी जी घर पर है से ही प्राप्त हुई। खबरों के अनुसार वो 1 एपिसोड के लिए ₹25000 फीस लेते हैं।

इसे भी पढ़ें-Gold Price Today: शादियों के लिए अगर खरीदना है सोना तो यही है अच्छा समय, इतना सस्ता मिल रहा है 1 तोला गोल्ड

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *