Kareena Kapoor की वजह से ससुराल में Kunal Khemu चैन से डिनर टेबल पर नहीं कर पाते हैं भोजन, जानें कारण

साल 2015 में कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सोहा अली खान (Soha Ali Khan) से शादी की और दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता पिता बन चुके हैं। जब भी कुणाल खेमू अपने ससुराल पटौदी परिवार आते हैं तो उनकी दामाद की तरीके खातिरदारी होती है, लेकिन मुश्किल उस समय आती है जब वह डिनर टेबल पर होते हैं। अभी हाल ही के एक इंटरव्यू में कुणाल खेमू ने डिनर टेबल के ऊपर एक बताया है।
डिनर टेबल पर होता है यह
एक इंटरव्यू के दौरान कुणाल खेमू ने बताया कि जब भी वह सोहा के साथ अपनेससुराल पहुंचते हैं, तो वहां डिनर टेबल ऐसा लगता है जैसे कॉमेडी शो लाफ्टर चैलेंज का स्टेज बना हो ऐसा होता है। जब दोनों सैफ अली खान और उनकी वाइफ करीना के साथ बैठे हुए होते हैं कुणाल ने बोला कि वहां खूब हंसी मजाक चलता है।
करीना के बारे में कुणाल खेमू ने कहा कि करीना कपूर खान बहुत फनी है वह मुझे पहली बार पता चला अभी मैं इस परिवार का भाग हूं तो जान गया हूं वह असल में शर्मीली भी हैं जो आपको बाद में जाकर पता चलता है। सच में वह इतनी ज्यादा फनी है और मस्ती मजाक करती है। कई बार ऐसा हुआ है कि हम खाना खा रहे हैं लेकिन खा नहीं पाते हैं क्योंकि वह इतना हंसी मजाक करती है कि खाना खाना मुश्किल हो जाता है।
जब उनसे सवाल किया गया कि डिनर टेबल पर ऐसा क्या होता है तो उसके जवाब में उन्होंने कहा लॉफ्टर चैलेंज बन जाता है। मतलब सब लोग ही ऐसे ही हैं, हमेशा एकदम हल्के-फुल्के मूड में रहते हैं। हम सब हंसते रहते हैं।
कुणाल खेमू का वर्क फ्रंट
कुणाल खेमू के काम की बात करें तो वो इस समय ओटीटी पर रिलीज हुए वेब शो अभय में यूपी पुलिस एसपी अभय प्रताप सिंह के रोल में दिखाई दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त वह कंजूस मक्खीचूस और मलंग 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें-बेटी Alia Bhatt की शादी में इमोशनल हुए पापा महेश, दामाद के नाम की लगाई मेहंदी
Tags: कुणाल खेमू, सैफ अली खान, सोहा अली खान,