टीवी से फिल्मों का सफर तय करने वाली 20 साल की इस अभिनेत्री के बोल्ड लुक को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

By Tanu Chaturvedi On March 31st, 2023
अवनीत कौर (Avneet Kaur)

बॉलीवुड ही नहीं टीवी इंडस्ट्री की भी कुछ अदाकाराएं अपने बोल्ड और फैशनेबल लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। आज हम बात कर रहे हैं टीवी की दुनिया से फेमस होकर सोशल मीडिया पर अपना जादू बिखेरने वाली अवनीत कौर की। उन्होंने अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लिए किसी भी हस्ती को सालों-साल मेहनत करनी पड़ जाती है।

सोशल मीडिया पर छाया है कुछ ऐसा लुक

अवनीत कौर को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनका बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर काफी छाया रहता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी अदाओं से उन्होंने सबको अपना दिवाना बना रखा है। अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपना बोल्ड वीडियो भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की लूज पैंट्स पहने हुए साफतौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड ब्रालेट भी कैरी की हुई है, जिसमें वह वाकई बेहद ही हॉट दिखाई दे रही हैं।

ये लुक हो रहा है वायरल

अवनीत कौर की इन अदाओं को देख कर लोग उन पर बिल्कुल भी यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह अभी सिर्फ 20 साल की है। अभी से अवनीत कौर अपनी अदाओं से बॉलीवुड की कई नामी एक्ट्रेस को जोरो से टक्कर दे रही हैं। अवनीत कौर कई जाने माने शोज में काम कर चुकी हैं, अलादीन, हमारी सिस्टर दीदी, क्राइम पैट्रोल। इसके अलावा भी वह कई अन्य शोज के लिए भी काम कर चुकी हैं। वहीं उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया है, जैसे – मर्दानी, मर्दानी-2 आदि। जल्द ही उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में देखा जायेगा, जो कंगना रनौत की ही प्रोडक्शन फिल्म बताई जा रही है।

Tags: अवनीत कौर, बॉलीवुड एक्ट्रेस,
Exit mobile version