Ashish Vidyarthi
Ashish Vidyarthi

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया है। अभिनेता की दूसरी शादी की वजह से वह लगातार सुर्खियों में है। आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने 60 साल की उम्र में असम की रहने वाली रूपाली बरुआ (Rupali Barua) के साथ शादी की है। दोनों की शादी कोर्ट मैरिज है, जिसकी तस्वीरें भी खुद आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) की दूसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। लोग उन्हें शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं। इसी बीच आज हम आपको अपने लेख में बताने जा रहे हैं कि आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) की दूसरी पत्नी रूपाली (Rupali Barua) बरुआ कौन है?

60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाने वाले Ashish Vidyarthi की पहली पत्नी हैं कहां, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें

कौन हैं Ashish Vidyarthi की दूसरी पत्नी Rupali Barua

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूपाली बरुआ असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। कोलकाता में उनका खुद का बिजनेस करती हैं, उनका बुटीक भी है। रुपाली और आशीष विद्यार्थी की मुलाकात कैसे हुई इसके बारे में जब अभिनेता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, लंबी कहानी है आराम से बताऊंगा।

Ashish Vidyarthi ने रूपाली बरूआ से रचाई शादी

60 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की जिसको देखकर हर कोई हैरान है। आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ की शादी में उनके परिवार के लोग और खास दोस्त ही मौजूद थे। आपको बता दें कि, आशीष विद्यार्थी की पहली शादी राजोशी विद्यार्थी से हुई, उनका एक बेटा भी है, उसका नाम अर्थ विद्यार्थी है। आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी एक सिंगर और अभिनेत्री हैं। वहीं अगर हम बात करें आशीष विद्यार्थी के बेटे आर्थ की तो वो एक यूट्यूब पर है और ब्लॉग भी बनाता है।