अरविंद अकेला की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, जानिए क्या फिल्मों में करेंगी एंट्री या है कोई और प्लान

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता अरविंद अकेला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस के दिलों पर राज करने वाले अरविंद अकेला उर्फ कल्लू अपनी पत्नी की खूबसूरती के कारण इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं।
इसी साल हुई है शादी
अरविंद अकेला उर्फ कल्लू की शादी 26 जनवरी 2023 को हुई है। शादी का फंक्शन बनारस में आयोजित किया गया था, शादी में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता, आकांक्षा दुबे और रिल स्टार खुशबू गाजीपुरी सहित कई अन्य स्टार पहुंचे थे। वहीं कई बड़े स्टार्स और फैंस ने उन्हें शादी के लिए सोशल मीडिया पर बधाई भी दी थी। अरविंद की पत्नी बला की खूबसूरत हैं, उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
कौन हैं अरविंद अकेला की पत्नी
वह इंडस्ट्री में फेमस हैं लेकिन उन्होंने किसी मॉडल या एक्ट्रेस से शादी नहीं की बल्कि उनकी पत्नी शिवानी पांडे के साथ उन्होंने अरेंज मैरिज की है। वह काफी साधारण परिवार से आती हैं। खबरों की मानें तो शिवानी पांडे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के सवनी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिताजी का नाम संतोष पांडेय और माता का नाम नीलम पांडेय है। शिवानी का एक भाई और एक बहन है।
View this post on Instagram
शिवानी का पूरा परिवार बनारस के बड़ी पटिया रोड स्थित अपने आवास में रहता है। वह पढ़ी लिखी हैं उन्होंने काशी विद्यापीठ से बीकॉम किया है। पत्नी शिवानी को फिल्मों में लाने का कोई इरादा नहीं है। शिवानी घर पर ही रह कर माता पिता व परिवार की सेवा करेंगी। खुद अरविंद अकेला ने कहा कि पत्नी जितना पढ़ना चाहेंगी उन्हें पढ़ाएंगे, लेकिन वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। उन्होंने शादी की जगह को लेकर कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से अच्छी जगह शादी करने के लिए नहीं थी।
Tags: अरविंद अकेला, अरविंद अकेला कल्लू, अरविंद अकेला की पत्नी,