Arijit Singh
Arijit Singh

अरिजीत सिंह (Arijit Singh) भारत के सबसे मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने अपने अब तक के सिंगिंग करियर में जितने भी गाने गाए हैं, वह लगभग सारे गाने लोगों को पसंद आते हैं। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब इसी बीच अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि, हाल ही में गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक लाइव कंसर्ट कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उनके साथ ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से वह खुद भी हैरान हो गए।

IPL 2023: Harbhajan Singh ने बताया कौन सी 4 टीमें अब प्लेऑफ की रेस में हैं सबसे आगे, फाइनलिस्ट का भी किया खुलासा

Arijit Singh का वीडियो वायरल

अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब अरिजीत सिंह परफॉर्म कर रहे थे तभी एक शख्स ने उनका हाथ खींच लिया। जिसकी वजह से अरिजीत सिंह को चोट लग गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि, अरिजीत सिंह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि, आप मुझे खींचने की कोशिश कर रहे थे। कृपया स्टेज पर आओ सुनो मेरे हाथ में दर्द हो रहा है, ठीक है, आपको यह समझना होगा।

मेरी बात सुनिए मैं उस टाइप का व्यक्ति नहीं हूं, जो बिना किसी कारण किसी को दोषी ठहराते ठीक है। मेरे हाथ में सच में दर्द हो रहा है। अरिजीत सिंह ने कहा कि, आप यहां मजे करने आए हैं, कोई बात नहीं लेकिन अगर मैं परफार्म नहीं कर पाऊंगा तो आपका मनोरंजन कैसे होगा? यह एकदम सिंपल बात है, आप मुझे ऐसे खीच रहे हो मेरे हाथ अब तक कांप रहे हैं, क्या मैं यहां से चला जाऊं। सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का यह वीडियो जानकार वायरल हो रहा है।