बाहुबली एक्ट्रेस Anushka Shetty का ऐसा अवतार देखकर हैरान हुए फैंस, अभिनेत्री को दे डाली ऐसी सलाह

Anushka Shetty

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली से पैन इंडिया स्टार बनी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) पिछले काफी समय से अलग अलग कारण की वजह से चर्चा में है। बाहुबली के बाद अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की पाॅपुलैरिटी में जमकर इजाफा हुआ है। अपने करियर के दौरान अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। उन्होंने कई तरह के रोल भी निभाए है। लेकिन अब इसी बीच अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिन्हे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान है।

Anushka Shetty की तस्वीरें वायरल

अनुष्का शेट्टी की ताजा तस्वीरें सामने आने के बाद लोग अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शेट्टी हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सफेद कलर का सलवार सूट पहना था। जिसमे वो भगवान शिव की पूजा करती नजर आ रही है। इस दौरान अनुष्का शेट्टी की कई तस्वीरें लोगों की क्लिक की।

Shilpa Shetty के क्यूट से बच्चों ने किया अपनी मां का मेकअप, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Anushka Shetty को लोगों ने किया ट्रोल

इन तस्वीरों में अनुष्का शेट्टी का बढ़ा हुआ वजन देखने के बाद कई लोग उनको ट्रोल कर रहे है। फैंस कमेंट कर अभिनेत्री को अलग अलग सलाह भी दे रहे है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनको पहले वाली अनुष्का शेट्टी को देखना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सिर्फ अनुष्का शेट्टी ही नहीं बल्कि बाॅलीवुड और साउथ की कई अभिनेत्रियां इससे पहले बाॅडी शेमिंग का शिकार हो चुकी है।

साऊथ इंडस्ट्री की इन 5 ख़ूबसूरत एक्ट्रेस ने नहीं रचाई है शादी, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम है शामिल