साल 2023 फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन की हाल ही में घोषणा की गई थी। जिसमें अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) और मिथुन चक्रवर्ती द्वारा अभिनीत फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The kashmir files) को 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। अब इसी बीच फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The kashmir files) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि जब फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The kashmir files) सात अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, तो उस वक्त फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बहुत ही विनम्र तरीके से अनैतिक और सिनेमा विरोधी बताते हुए इसका बहिष्कार भी किया था। उन्होंने बाकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया था और उन्होंने इसका कारण भी बताया था।
“विवेक अग्निहोत्री को भुगतना पड़ेगा THE KASHMIR FILES बनाने का खामियाजा”
Anupam Kher की The kashmir files को नहीं मिला अवॉर्ड
आपको बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स को 7 कैटेगरी में नॉमिनेट जरूर किया गया था लेकिन एक भी कैटेगरी में अवार्ड नहीं मिला। जिसके बाद अब फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
Anupam Kher ने कसा तंज
अनुपम खेर ने फिल्म द कश्मीर फाइल को एक भी अवार्ड ना मिलने पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, इज्जत एक महंगा तोहफा है, इसकी उम्मीद सस्ते लोगों से ना रखें।
उन्होंने इसके साथ एक स्माइल डालकर अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को हैशटैग भी किया है। आपको बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स साल 2021 में रिलीज की गई थी। इसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। जिसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था।
