अंजली अरोड़ा का जंगल में हो रहा है डांस का वीडियो वायरल, कच्चा बादाम गाने से मिला था फेम

By Tanu Chaturvedi On March 15th, 2023
अंजली अरोड़ा

कच्चा बादाम से रातों-रात स्टार बनी अंजली अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल शो लॉकअप से निकलने के बाद तो अंजली अरोड़ा की फैन फॉलोइंग में दोगना इजाफा हुआ है। वह सोशल मीडिया पर काफी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस कड़ी में हाल ही में अंजली ने अपना एक और नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पंजाबी गाने ‘तेरे नाल हसीन कोई ना’ पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। अंजली अरोड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

12 मीलियन से ज्यादा हैं फॉलोअर्स

अंजली सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 12 मिलियन से भी ज्यादा है। यही वजह है कि अंजलि अरोड़ा के हर तस्वीर और हर वीडियो शेयर होने के साथ ही वायरल होने लगता है। वह जंगल में पंजाबी गाने पर डांस कर फोटोज शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अंजली का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

फैंस ने दिए इस तरह के रिएक्शन

अंजली अरोड़ा के वीडियो पर फैंस कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फायर इमोजी हग इमोजी के साथ प्यार बरसाया है, तो वहीं कई लोगों ने रिक्वेस्ट की है कि एग्जाम चल रहे हैं प्लीज अभी वीडियो मत पोस्ट करो। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- यार कल एग्जाम है, मत पोस्ट कर। इसके बावजूद फैंस उनके व्यूज काफी बढ़ा रहे हैं, वह सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं।

हाल ही में वायरल हुई थी फोटो

सोशल मीडिया पर अंजली की फोटो सामने आई है उसमें वो दुल्हन की तरह तैयार हुई है उन लाल कलर की साड़ी में उनकी यह तस्वीरें वायरल हो रही है लाल रंग की चूड़ियों के साथ मांग टीका वह लगाए हुए हैं और ज्वेलरी भी पहने हुए हैं। वह किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही है। लोगों ने उनकी फोटो पर कमेंट भी किए हैं।

Tags: अंजली अरोड़ा, अंजली अरोड़ा डांस वीडियो,