अनिल अंबानी और ऐश्वर्या राय के बीच है जानिए कैसा रिश्ता, कई बार साथ में दिखाई देते हैं दोनों दिग्गज

By Tanu Chaturvedi On March 31st, 2023
अनिल अंबानी

बिजनेस की दुनिया में नाम बनाने वाले और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी हैं। अनिल अंबानी को कई बार बच्चन फैमली की बहू और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के साथ देखा जाता है। दरअसल, अनिल अबांनी का बॉलीवुड से गहरा नाता है। आइए आपको बताते हैं पूरी बात…..

अनिल अंबानी दिग्गज कारोबारी ने हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस टीना मुनीम से शादी की है। वहीं, ऐश्वर्या राय अनिल अंबानी का काफी करीब हैं, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। इस दौरान केवल अनिल ही नहीं उनकी पत्नी टीना भी मौजूद होती हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को कई मौको पर अनिल और टीना अंबानी के साथ इवेंट्स में स्टैग शेयर करते हुए देखा जाता हैं। अंबानी परिवार के कार्यक्रम में भी ऐश्वर्या अक्सर अनिल के साथ दिखाई देती हैं।

कौन हैं टीना अंबानी

टीना के साथ अनिल अंबानी की शादी 1991 में हुई थी। टीना को फैंस ने कर्ज, रॉकी, सौतन जैसी मूवीज में देखा होगा। टीना ने देश परदेश मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनिल और टीना के दो बच्चे, अनमोल और अंशुल हैं। हाल ही में फैमली ने अनमोल की वेडिंग एनीवर्सरी मनाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

दोनों के बीच है गहरा रिश्ता

अनिल और ऐश्वर्या राय बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं, उन्हें इसलिए कई बार साथ में देखा जाता है। ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि उनके पति जूनियर बच्चन भी अनिल अंबानी के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। सहारा के मुखिया सुब्रत राय की बेटे की शादी में भी ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन अनिल अंबानी के साथ कार शेयर करते हुए दिखाई दिए थे। इन फैमलीज के बीच के बांड के कारण ही वह साथ में कई बार दिखाई पड़ते हैं। दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं।

Tags: अनिल अंबानी, ऐश्वर्या राय,