शोले फिल्म के गब्बर डाकू की बेटी हैं अप्सरा से भी सुंदर, अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को करती हैं घायल

By Tanu Chaturvedi On April 1st, 2023
अहलम खान

फिल्म शोले के किरदार आज सबको जुबानी याद रहते हैं। जय वीरू की जोड़ी, बसंती की धन्नो और गब्बर। आज हम बात कर रहे हैं गब्बर,  ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में वाजिद अली शाह और ‘मीरा’ में अकबर जैसे किरदार निभाने वाले अमजद खान की बेटी की। अमजद खान की बेटी अहलम खान बला की खूबसूरत हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

अहलम खान ने चुना है ये करियर

अन्य स्टार किड्स की तरह अहलम भी पिता की विरासत को लेकर आगे बढ़ सकती थीं लेकिन उन्होंने थिएटर को चुना है। उन्हें पूर्व नरेश और विजय नरेश की ‘आज रंग है’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिंद्रा अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन थिएटर (META) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। अहलम ने मीठबाई कॉलेज में छात्रा हैं। साल 2000 में उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ ग्रेजुएट किया है।

नॉट क्विट थिएटर बैनर की सह-स्थापना की और इसके तहत ‘ऑफ सीज़न’ जैसे नाटकों का मंचन करने के साथ स्क्रिप्ट राइटिंग का भी काम किया है। अहलम खान ने कहा कि  ‘शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने इसे करीब से देखा है। मैंने थिएटर को चुना और हां यह सोच-समझकर लिया गया फैसला था।’ उन्हें स्टेज प्ले पसंद है। उन्होंने मोहनलाल अभिनीत बिजॉय नांबियार की 2005 की लघु फिल्म ‘रिलेक्सेशन’ में भी अभिनय किया था। इसके बाद उन्हें काफी फेम भी मिला।

जफर कराचीवाला से की थी शादी

साल 2011 में अहलम खान थिएटर अभिनेता जफर कराचीवाला से शादी की थी। दंपति का एक सात साल का बेटा मिहैल है। वह मदरहुड को सबसे अधिक जीवन बदलने वाला अनुभव कहती हैं। अमजद खान ने शैला खान से शादी की थी। अमजद खान के तीन बच्चे हैं। जिनके नाम अहलम खान, सीमाब खान, शादाब खान है। अमजद खान ने अपने समय में काफी बड़े खलनायकों की भूमिका निभाई है।

Tags: अमजद खान, अहलम खान, जफर कराचीवाला,