Allu Arjun Pushpa 2 में इस खतरनाक विलेन की हुई धांसू एंट्री

Allu Arjun की Pushpa 2 में इस खतरनाक विलेन की हुई धांसू एंट्री, फिल्म का बजट हिलाएगा Box Office

Pushpa 2

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अब एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने देशभर के सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब दर्शकों को उनकी फिल्म पुष्पा (Pushpa 2) के अगले पार्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि आपको बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा द रुल (Pushpa 2) का टीजर मेकर ने कुछ दिनों पहले शेयर किया था। जिसे देखने के बाद दर्शक लगातार बोल रहे हैं कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद ट्रिपल आर (RRR) और बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 में हो सकती हैं बॉलीवुड के इस खान सुपरस्टार की धांसू एंट्री, आ रही ये बड़ी खबर

Pushpa 2 में होगा खतरनाक विलेन

बता दें कि, अल्लू अर्जुन के फिल्म पुष्पा द रुल को शानदार बनाने के लिए मेकर्स इन दिनों तागड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। अब इसी बीच खबर आई है कि फिल्म पुष्पा द रूल में एक खतरनाक विलेन की एंट्री हुई है। जो अभिनेता अल्लू अर्जुन को फिल्म कड़ी टक्कर देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में एक नए खतरनाक विलेन की एंट्री हो गई है। जिसका नाम फहद फासिल है।

Pushpa 2 में फहद फासिल की धांसू एंट्री

फहद फासिल फिल्म में खतरनाक विलेन है। फहद फासिल कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखाया है और उनके अभिनय को लोग काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। ऐसे में मेकर्स ने पुष्पा द रूल के लिए फहद फासिल का नाम लॉक कर लिया है। फहद फासिल के अलावा फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

इसके अलावा अगर हम बात करें फिल्म के बजट की तो पुष्पा द रुल को बनाने के लिए मेकर्स ने करीब 450 करोड रुपए का बजट तय किया है। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Exit mobile version