Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 की पहली झलक इस दिन होगी जारी

Allu Arjun के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिल्म Pushpa 2 की पहली झलक इस दिन होगी जारी, देखें तारीख

pushpa 2

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज की आपार सफलता के बाद अब मेकर ने इसके सीक्वल यानी पुष्पा: द रूल  (Pushpa 2) का ऐलान कर दिया है। फिल्म के ऐलान के साथ ही इस पर काम शुरू हो गया है। फिल्म पुष्पा द राइज में अल्लू अुर्जन (Allu Arjun) लीड रोल में नजर आए थे। अल्लू अुर्जन (Allu Arjun) के अभिनय की लोगों ने काफी तारीफ की थी। इसके अलावा फिल्म का गाना श्रीवल्ली और उं अंतवा को खूब पसंद किया गया था।

इसके बाद अब हर किसी की निगाहे अल्लू अुर्जन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा: द रूल (Pushpa 2) के हर एक अपडेट पर टिकी है। फैंस ये जानना चाहते हैं कि पुष्पा: द रूल (Pushpa 2) कब रिलीज होगी। इसकी पहली झलक मेकर कब जारी करेंगे। हालंकि अब फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

इस दिन जारी होगी Pushpa 2 की पहली झलक

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म पुष्पा: द रूल का पहला लुक 8 अप्रैल को जारी हो सकता है। इस दिन अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। ऐसे में कयास लग रहे है कि मेकर्स अल्लू अर्जुन के फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते है। अगर ऐसा होता है कि अल्लू अर्जुन के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा।

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा 2 जल्दी होने वाली है रिलीज़, जानिए क्या है इससे जुड़ी पूरी खबर

Pushpa 2 अगले साल हो सकती हैं रिलीज

अगर हम बात करें पुष्पा: द रूल की तो इसमे अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ​लीड रोल में नजर आने वाले है। इसका निर्देशन सुकुमार कर रहे है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि पुष्पा: द रूल अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को मेकर तेलुगू के अलावा हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में रिलीज करेंग। हालांकि इन खबरों पर मेकर की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।

रिलीज से पहले लीक हुई Pushpa 2 की स्क्रिप्ट, Allu Arjun और फहाद फासिल के बीच होगी तगड़ी भिड़ंत

Exit mobile version