अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का धमाकेदार टीजर

By Deepansha kasaudhan On March 21st, 2023
pushpa 2

फिल्म पुष्पा (Pushpa 2)के जरिए पैन इंडिया स्टार बन चुके सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों कई प्रोजेक्ट में व्यस्त है। लेकिन उनके फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म पुष्पा (Pushpa 2) के सीक्वल का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा (Pushpa 2) के जरिए साउथ से लेकर नार्थ के बॉक्स आफिस पर तहलका मचाया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने नार्थ में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग पाई है। अब अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा।

Pushpa 2 का टीजर जल्द होगा रिलीज

बता दें कि पुष्पा 2 की शूटिंग इन दिनों चल रही है। अब इसी बीच मेकर ने अल्लू अर्जुन के फैंस को सरप्राइज देने की प्लानिंग की है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का टीजर जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। ट्वीटर पर इस वक्त #PushpaTheRule ट्रेंड कर रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर पुष्पा के वीडियो और तस्वीरों को शेयर कर पोस्ट शेयर कर रहे है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी हर एक अपडेट पर अपनी नजर बनाए है।

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा 2 जल्दी होने वाली है रिलीज़, जानिए क्या है इससे जुड़ी पूरी खबर

Pushpa 2 में दिखेगा अल्लू अर्जुन का एक्शन अवतार

अगर हम फिल्म के टीजर की बात करें तो ये करीब 3 मिनट लंबा होगा। जो 8 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। ऐसे में फैंस को मेकर बड़ा तोहफा देने जा रहे है। इस टीजर में अल्लू अर्जुन धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आएंगे। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फासिल भी लीड रोल में नजर आने वाले है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में भी जल्द ही रिलीज होगी।

रिलीज से पहले लीक हुई Pushpa 2 की स्क्रिप्ट, Allu Arjun और फहाद फासिल के बीच होगी तगड़ी भिड़ंत

Tags: अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2, फहाद फासिल, सोशल मीडिया,