ALIA BHATT

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट(alia bhatt)अपनी बेहतरीन एक्टिंग व ख़ूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. हालांकि ALIA BHATT इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी(Gangubai Kathiawadi) की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फिल्म में उनके अंदाज को सभी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ALIA BHATT ने कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. जिसकी उम्मीद उनके पिता महेश भट्ट को भी नहीं थी. एक्ट्रेस के पिता ने बताया कुछ पैसों के लिए वह पहले ये काम करती थी. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस बनने से पहले आलिया पैसों के लिए क्या करती थीं.

ALIA BHATT पैसों के लिए करती थी ये काम

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट(Mahesh bhatt) अपनी बेटी को इतना पैसा और शोहरत कमाते देख काफी खुश होते हैं. वह अक्सर अपनी लाडली के तारीफों के पुल बांधते दिखाई देते हैं. महेश भट्ट  ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने फिल्में हमेशा घर चलाने के लिए बनाई हैं. लेकिन आलिया आज जो भी है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन है.

इसके साथ उन्होंने कहा मेरी बेटी काफी समझदार है. इतना ही नहीं उन्होंने इंटरव्यू के दौरान ALIA BHATT से जुड़ा एक खुलासा भी किया है. उन्होंने बताया आलिया बचपन में 500 रुपये के लिए मेरे पैरों में क्रीम लगाती थी. लेकिन आज वह अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी है. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बेटी ने जितना अभी तक कमाया है उन्होंने पिछले 50 साल की जिंदगी में नहीं कमा पाए.

फिल्म निर्माता ने आगे बात करते हुए कहा कि दर्शकों से भरी दुनिया है. ऐसे में बहुत हिम्मत की जरूरत है एक बेहतरीन एक्टर बनने के लिए. इन लोगों के लिए मेरे मन में काफी सम्मान है जो कड़ी मेहनत से फिल्म बनाते हैं. जो कुछ भी उनके रास्ते में आता है, उससे वह लड़ते हैं और फिर से खड़े होकर शुरुआत करते हैं.

ये भी पढ़ें:इन 7 वेब सीरीज में बोल्डनेस की है भरमार, OTT पर फ्री में हैं मौजूद, परिवार से दूर रहकर ही देखें

इन फिल्मों में आएंगी नजर

आलिया भट्ट जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी. वहीं वह जल्दी रणवीर सिंह(ranveer singh) के साथ फिल्म रॉकी व रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी. एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर में भी नजर आएंगी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *