अक्षय कुमार ने अपनी कोस्टार की डार्क स्किन का बनाया था मजाक, फैंस ने जमकर किया था ट्रोल, जानिए क्या था पूरा मामला

By Vaishali shukla On June 9th, 2022
अक्षय कुमार ने अपनी कोस्टार की डार्क स्किन का बनाया था मजाक, फैंस ने जमकर किया था ट्रोल, जानिए क्या था पूरा मामला

 अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक है. एक्टर अक्षय कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत  साल 1991 में आई फिल्म सौगंध से करी थी. अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अनगिनत फिल्मों में काम किया है, साथ कई सारी सुपरहिट फ़िल्में भी दी है. आजकल AKSHAY KUMAR अपनी नयी फिल्म पृथवीराज की वजह से चर्चा में है. अक्सर अक्षय कुमार का नाम कई अलग-अलग विवादों से जोड़ा जा चुका है. आज हम आपको अक्षय कुमार से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे है, जो शायद ही आपको पता हो.

इस एक्ट्रेस के रंग का एक्टर अक्षय कुमार ने बनाया था मजाक

आपको बता दें फिल्म ‘हेरा फेरी’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार काफी ज्यादा चर्चा में थे क्योंकि उनकी फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ की कोस्टार शांतिप्रिया ने उनके खिलाफ एक बड़ा खुलासा किया था. बता दें एक्ट्रेस शांतिप्रिया ने बताया था कि AKSHAY KUMAR  ने उनकी डार्क स्किन का मजाक बनाया था. उन्होंने कहा, फिल्म इक्के पे इक्का में मैं एक मार्डन लड़की का रोल कर रही थी, इसी वजह से मैंने अपनी स्किन की कलर का मौजा पहन था. तब अक्षय सर ने मेरे पैरों की ओर देखा. 

मेरे चेहरे का रंग और पैरों का रंग अलग था, इस वजह से अक्षय कुमार ने मेरा मजाक उड़ाया. शांतिप्रिया का ये इंटरव्यू काफी ज्यादा वायरल हुआ था. इस इंटरव्यू के बाद अक्षय के ऐसे बर्ताव की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी. सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को लोग काफी उल्टा-सीधा बोलने लगे थे.

जिसके बाद शांतिप्रिया ने एक  ट्वीट करके उनको बचाया था, उन्होंने लिखा, मैं ये बात साफ़ करना चाहती हूं कि अक्षय कुमार ने मेरे साथ बस मजाक किया था. मेरे साथ उनकी टिप्पणियां उस वक्त काफी बुरी थी, लेकिन मुझे लगता है उनका मतलब मुझे चोट पहुंचाना नहीं था. मैं उनके काम की सराहना करती हूँ और उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं.

शांति प्रिया ने इस फिल्म से किया था अपना बॉलीवुड डेब्यू

 बता दें  एक्ट्रेस शांतिप्रिया  ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरूआत तमिल फिल्मों के द्वारा की थी. वहीं शांतिप्रिया ने बॉलीवुड में सौगंध फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की थी.  इसके बाद शांतिप्रिया ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनको सफलता हासिल नहीं हुई. कुछ समय बाद उन्होंने बड़े पर्दें से दूरी बना ली. खबरों के माने तो शांतिप्रिया एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने वाली है. बता दें  एक्ट्रेस सरोजिनी नायडू की बायोपिक में एक अहम रोल निभाती हुई नजर आएंगी.  शांति प्रिया ने बड़े पर्दें पर अपनी वापसी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है

Tags: अक्षय कुमार, पृथ्वीराज, शांतिप्रिया,
Exit mobile version