akshay kumar
akshay kumar

बाॅलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का प्रोफेश्नल करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पिछले साल रिलीज छह फिल्में बाॅक्स आफिस पर ओटीटी पर फलाॅप रही। अब इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों की शूटिंग कर रहे है। अब इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार अपनी जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे थे इस दौरान उनको चोट लग गई।

घायल हुए Akshay Kumar

खबरों के अनुसार अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्राॅफ के साथ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तब अचानक ये हादसा हो गया। हालांकि अक्षय कुमार ने चोट लगने के बाद शूटिंग नहीं रोकी वो चोट लगने के बाद भी काम करते रहे। अक्षय कुमार अपनी फिल्म के बाकी हिस्सें की शूटिंग जारी रखेंगे, क्योंकि उनकी चोट गंभीर है। वो इस जोट के साथ शूटिंग कर सकते है, ऐसा अभिनेता को लगता है। हालांकि एक्शन सीन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

अब ऐसी है Akshay Kumar की हालत

वहीं सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, अक्षय कुमार और टाइगर श्राॅफ के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें स्टंट करते हुए चोट लग गई। अभी उनके घुटने पर ब्रेसेस लगे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने शूटिंग जारी रखा है जिससे फिल्म का स्काॅटलैंड शेड्यूल समय पर पूरा हो जाए। बता दें कि जब अभिनेता के चोट लगने की खबरें सामने आई थी तो उस वक्त उनके फैंस हैरान हो गए थे और अक्षय कुमार को लेकर चिंता में थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अगर हम बात करें फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की तो इसमे अक्षय कुमार के साथ टाइग श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आने वाले है। ये पहली बार होगा जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार कई फिल्मों पर काम कर रहे है। जो जल्द ही सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज होगी।

लगातार 6 फ्लॉप फिल्में देने के बाद Akshay Kumar ने अगली फिल्म का किया ऐलान, सामने आया पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज