akshay kumar
akshay kumar

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की चर्चित फिल्म सेल्फी आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म सेल्फी की रिलीज के बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आए। दरअसल बात ये है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी नागरिकता को लेकर चर्चा में है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार को कई बार उनकी नागरिकता को लेकर ट्रोल किया जा चुका है। लंबे समय से आलोचना झेल रहे अक्षय कुमार ने अब बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार के पास कनाडाई नागरिकता है जिसको उन्होंने छोड़ने का मन बना लिया है।

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए सबकुछ है और वो यहां के पोसपोर्ट के लिए पहले ही अप्लाई कर चुके हैं।

Akshay Kumar ने दिया बयान

अक्षय कुमार ने कहा कि, ‘मेरे लिए भारत सबकुछ है। मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वह यही से किया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे देश के लिए कुछ करने का मौका मिला।’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि, ‘मैंने सोचा कि मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और एक तो करना है। मैं वहां काम के लिए गया था। मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने कहा कि यहां आओ। जिसके बाद मैंने आवेदन कर दिया और मुझे नागिरकता मिल गई।’

Akshay Kumar के धोखे से बौखलाई ट्विंकल ने सबके सामने जड़ दिया था पति को थप्पड़, फिर खिलाड़ी कुमार ने ले लिया था बड़ा फैसला

Akshay Kumar ने बताई वजह

उन्होंने कहा कि, ‘मेरी बस दो फिल्में रिलीज होनी बाकी थी। किस्मत से दोनों ही सुपरहिट हो गईं। मेरे दोस्त ने कहा कि वापस जाओ और फिर से काम करना शुरू करो। इसके बाद मुझे काम मिलता चला गया। मैं भूल गया कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। इस पासपोर्ट को बदलवाने का विचार कभी नहीं आया, लेकिन अब मैंने अपना पासपोर्ट बदलवाने के लिए आवेदन कर दिया है।’

शादी में एक साथ नाचे Salman Khan और Akshay Kumar, वीडियो देख फैंस बोलें- पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता