Akanksha Dubey मामले में इन दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

By Deepansha kasaudhan On March 28th, 2023
akanksha dubey

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने बीते दिनों बनारस के एक होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया था। अभिनेत्री ने सुसाइड किया है ये साजिश के तहत हत्या की गई है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। एक अभिनेत्री कैसे अचानक सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाती है?

Akanksha Dubey के निधन के बाद रानी चटर्जी ने खोली भोजपुरी फिल्म इुंडस्ट्री की पोल, जमकर निकाली भड़ास, देखें वायरल पोस्ट

Akanksha Dubey की मां ने दर्ज कराया केस

अब इसी बीच आकांक्षा दुबे मामले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, आकांक्षा दुबे की मौत सुसाइड की वजह से हुई है। वाराणसी के डिश्नल सीपी ने बताया कि, भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत होटल में सुसाइड की वजह से हुई। मौत वाली रात वो एक पार्टी से लौटी थी। इंस्टाग्राम पर उसके कुछ वीडियो है जिनमे वो अपसेट और रोती नजर आ रही है। दरवाजा अंदर से बंद था इसमे किसी तरह की क्रिमिनल एक्टिविटी नहीं शािमल है।

Akanksha Dubey मामले में पुलिस का आया बयान

पुलिस ने ये भी खुलासा किया है कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने शिकायत दर्ज कराई है और केस को रजिस्टर कर लिया गया है। इस शिकायत में समर सिंह और संजय सिंह दो लोगों का नाम है। ये दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े है। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

इसके अलावा बीते दिनों अभिनेत्री की मां ने खुलासा किया था कि समर सिंह के भाई ने अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा कई तरह के आरोप अभिनेत्री की मां ने लगाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से समर सिंह लापता है।

Tags: आकांक्षा दुबे, पुलिस, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, वाराणसी,
Exit mobile version