पोस्टमार्टम के बाद Akanksha Dubey का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने बताया बाॅयफ्रेंड समर सिंह ने पोस्ट डिलीट की

By Deepansha kasaudhan On March 28th, 2023

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की वाराणसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अभिनेत्री की मौत के बाद परिवार समेत भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के बाद कई तरह की सवाल खड़े हो रहे है। अब इसी बीच आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मां ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसकी जांच चल रही है।

Akanksha Dubey का अंतिम संस्कार

बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत रविवार को हुई थी। अब उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा दुबे के पार्थिव शरीर को वाराणसी में सोमवार की रात मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अभिनेत्री के परिवार के लोग और शुभचिंतक शामिल थे।

वहीं सूत्रों के अनुसार इस मामले के आरोपितों के करीबी शुभचिंतक बनकर मौजूद रहे। आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी गायक सिमर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं दोनों की गिरफ्तारी के लिए यूपी के कई जिलों में क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि अगर आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आया तो पुलिस उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले सकती है।

बीते दिन यानी सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि, शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। खबर के अनुसार शुरूआती रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। वहीं होटल के कमरे की फाॅरेंसिक रिपोर्ट का भी पुलिस इंतजार कर रही है जिसके बाद भी कुछ साफ हो पाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

पुलिस इस पूरे मामले में कंफर्म कर रही है कि ये सुसाइड का केस है। इसके बाद अब पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्या कारण है कि अभिनेत्री ने सुसाइड किया है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच कर रही है जिससे ये पता चल सके कि मौत से पहले अभिनेत्री ने किन किन लोगों से बात की थीं उस रात क्या हुआ था। इसके अलावा पुलिस इस मामले के आरोपित समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक कर रही है।

Akanksha Dubey के निधन के बाद रानी चटर्जी ने खोली भोजपुरी फिल्म इुंडस्ट्री की पोल, जमकर निकाली भड़ास, देखें वायरल पोस्ट

Akanksha Dubey के भाई का दावा

आकांक्षा के भाई हरिओम दुबे ने दावा किया है कि, समर सिंह ने इंस्टा पर कई पोस्ट को डिलिट कर दिया है। अगर वो दोषी नहीं है तो उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था। बता दें कि समर सिंह अभिनेत्री की मौत के बाद से लापता है और उसका मोबाइल स्विच आफ है।

 

Tags: आकांक्षा के भाई हरिओम दुबे, आकांक्षा दुबे, पुलिस, समर सिंह,