मौत से कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ Akanksha Dubey का आखिरी गाना, पवन सिंह के साथ नजर आई अभिनेत्री, देखें म्यूजिक वीडियो

By Deepansha kasaudhan On March 26th, 2023
Akanksha Dubey

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) अब हमारे बीच नहीं रही। उनका बनारस के एक होटल में शव लटका हुआ मिला है। जिसके बाद अभिनेत्री की मौत पर कई तरह के सवाल उठ रहे है। क्या अकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आत्महत्या की है? या साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है?

ऐसे सवाल उनके परिवार वाले और फैंस उठा रहे है? पुलिस इसकी जांच कर रही है। लेकिन आपको बता दें कि अकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के कुछ समय पहले ही उनका आखिरी गाना ये आरा कभी हारा नहीं रिलीज हुआ है।

Akanksha Dubey का आखिरी गाना

अगर हम बात करें अकांक्षा दुबे के गाने की तो इसमे वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता पवन सिंह के साथ नजर आ रही है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुददीन ने दिए है। इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। अकांक्षा दुबे और पवन सिंह के इस गाने को कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।

Akanksha Dubey का गाना वायरल

सोशल मीडिया की दुनिया में उनका ये गाना वायरल हो रहा है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फैंस को उनका ये गाना पसंद आ रहा है। हालांकि कई लोग अभिनेत्री के इस गाने को देखकर भावुक हो रहे है। फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि अकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं रही।

अकांक्षा दुबे ने बहुत कम समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। महज 25 साल की उम्र में ही उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम भी किया है। जिसे उनके फैंस पसंद करते है। आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह जैसे नामी अभिनेताओं के साथ काम किया है। फिल्ममेकर उनके साथ काम करने के लिए मौका तलाशते थे। हालांकि अब अभिनेत्री के निधन ने उनके फैंस तो तोड़कर रख दिया है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, होटल के कमरे में मिली अभिनेत्री Akanksha Dubey की लाश, सामने आया आखिरी पोस्ट

Tags: अकंक्षा दुबे, पवन सिंह, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, सोशल मीडिया,