Ajay Devgn की बेटी 18 साल में ही रखने वाली है बॉलीवुड में कदम! वायरल हो रहीं फोटोज़

इस समय में अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी आने वाली फिल्म की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म रनवे 34 ‘Runway 34’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।अजय देवगन अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान उनकी बेटी न्यासा देवगन के भी बॉलीवुड में आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

न्यासा की फैन फॉलोइंग

न्यासा की फैन फॉलोइंग भी कोई कम नहीं है। 18 साल की न्यासा बॉलीवुड में कब कदम रखने वाली है यह सवाल सभी फैंस जानना चाहते हैं। अभी तक इस गाने में अजय देवगन के परिवार में से किसी ने कोई भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो फोटोज़ वायरल हो रही है। वह जरूर बताती है कि बहुत जल्द न्यासा डेब्यू करने वाली है।

आए दिन न्यासा इंस्टाग्राम पर अपनी नई नई तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक मल्टीकलर टॉप में फोटो शेयर की थी, जो कि इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पावरफुल कपल कह जाते हैं। उनके दो बच्चे हैं बड़ी बेटी न्यासा और छोटा बेटा युग। उनके बच्चों के साथ कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा चुकी है।

सेल्फी की शौकीन न्यासा

बाकी सितारों के बच्चों के जैसे ही न्यासा देवगन कोई भी सेल्फी का बहुत शौक है। कभी वह अपनी फोटो शेयर करती हैं तो कभी दोस्तों के साथ पार्टी की फोटो भी सबके सामने पेश करती हैं।

न्याया

यही नहीं जहां एक ओर लोग उनको चाहते हैं तो उनके ट्रोल करने वाले भी कम नहीं है। कभी उनको उनके स्किन टोन की वजह से लोग खरी-खोटी भी सुनाते हैं जिस पर काजोल ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दिया है।

इसे भी पढ़ें-Sonakshi Sinha ने पार की हर हद, अलग ही पोज में खिंचाई फोटो

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *