फिल्म इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेता ने किया सुसाइड, घर में मिला Sampath J Ram का शव

By Deepansha kasaudhan On April 24th, 2023
Sampath J Ram

एंटरटेनमेंट की दुनिया से पिछले काफी समय से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। अब इसी बीच एक और अभिनेता के निधन की खबरें आ रही है। साउथ के मशहूर अभिनेता संपत जे राम (Sampath J Ram) का अचानक निधन हो गया है। संपत जे राम (Sampath J Ram) ने अपने करियर के दौरान कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है।

“हम तो तुम्हें साथ में लेकर ही डूबेंगे”- भारत की हार के बाद मुंह दिखाने के लायक नहीं रही पाकिस्तान, वर्ल्ड कप से कटा पत्ता

घर में मिला Sampath J Ram का शव

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, संपत जे राम की एक साल पहले शादी हुई थी। अभिनेता संपत जे राम के निधन के पीछे का कारण सुसाइड बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि संपत जे राम पिछले काफी समय से परेशान थे जिसकी वजह से उन्होंने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया है। संपत जे राम के निधन की खबरों के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

हालांकि अब तक संपत जे राम के परिवार की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबरों में ऐसा बताया जा रहा है कि अभिनेता का निधन सुसाइड की वजह से हुआ है। अभिनेता संपत जे राम का शव उनके घर पर 22 अप्रैल को मिला है। अभिनेता का घर नेल मंगला में मिली जो बेंगलुरू के पास है।

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, वो डिप्रेशन में थे क्योंकि उन्हें अच्छा काम नहीं मिल रहा था और इसकी वजह से वो काफी ज्यादा परेशान रहने लगे थे। इस परेशानी की वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

Tags: एंटरटेनमेंट, संपत जे राम,