ADITYA PANCHOLI का विवादों से है पुराना नाता, इन आरोपों ने करियर पर लगा दिया ताला

बॉलीवुड के फेमस एक्टर आदित्य पंचोली(Aditya Pancholi) अपनी एक्टिंग से अपने अफेयर्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहे हैं. ADITYA PANCHOLI ने हाल ही में अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था.आदित्य का जन्म 4 जनवरी 1965 मुंबई में हुआ था. उन्होंने करियर के शुरुआत में अपने से 6 साल बड़ी खूबसूरत एक्ट्रेस जरीना वहाब (Zarina Wahab) से शादी कर ली थी. एक टाइम में आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के अफेयर्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. चलिए जानते हैं कैसे हुआ इनका ब्रेकअप.
विवादों से घिरी हैं ADITYA PANCHOLI की जिंदगी
आदित्य का विवादों से गहरा नाता है. करियर के शुरुआत में उनका नाम एक्ट्रेस पूजा बेदी(Pooja Bedi) से जुड़ा था,लेकिन इनका रिश्ता नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के बाद पूजा बेदी ने आरोप लगाया था कि उनके न रहने पर ये उनकी मेड के साथ दुष्कर्म करते हैं. जिसकी वजह से पूजा ने इनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया था.
पूजा बेदी के बाद ADITYA PANCHOLI का नाम इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत(Kangana Ranaut) से जुड़ा था. कंगना एक्टर से उम्र में 20 साल छोटी हैं. दोनों एक-दूजे के प्यार में इस कदर पागल थे कि ये लिवइन में रहने लगे थे. ऐसा भी कहा जाता है आदित्य पंचोली की वजह से वह इंडस्ट्री में सक्सेस हो पायीं. हालांकि बाद में इनके भी रिश्ते का अंत बहुत बुरा हुआ. जिसके बाद कंगना रनौत ने एक्टर पर ड्रग्स और रेप करने का आरोप लगाया था.
इतना ही नही बेटे सूरज पंचोली के जिया खान सुसाइड केस में फंसने के बाद जब एक महिला पत्रकार ने उनसे कुछ ऐसा सवाल किया कि वह भड़क गए. जिसके बाद उन्होंने महिला पत्रकार के कैमरे को तोड़ दिया इसके साथ उसे चोट भी आई थी. वहीं उन्होंने फाइव स्टार में पार्टी के दौरान अपना फेवरेट गाना न बजने और उन्होंने बाउंसर्स को पीट दिया था.
आदित्य कई सुपरहिट फिल्मों का रहें हैं हिस्सा
ADITYA PANCHOLI अपने टाइम के फेमस एक्टर थे. लड़कियों के बीच उनका काफी क्रेज था. उन्होंने अपने करियर के दौरान ‘दयावान’, ‘धर्मयुद्ध’, ‘अमला’, ‘कातिल’, ‘मोहब्बत का पैगाम’, ‘सैलाब’, ‘नामचीन’, ‘विष्णु-देवा’, ‘साथी’, ‘तहलका’, ‘मुकाबला’, ‘सुरक्षा’, ‘जंग’, ‘बागी’, ‘यस बॉस’ और ‘तरकीब’ जैसी फिल्मों में काम किया था. जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं.
Tags: आदित्य पंचोली, जरीना वहाब, पूजा बेदी,