मिर्जापुर के मुन्ना भईया की रियल लाइफ बहन ने अपनी अदाओं ने बनाया फैंस को दिवाना, खूबसूरती के हो रहे हैं चर्चे

By Tanu Chaturvedi On February 10th, 2023
अदिति शर्मा

मिर्जापुर सीरीज में मुन्ना भइया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा की बहन अदिति शर्मा का कातिलाना लुक फैंस काफी पसंद करते हैं। कई लोगों को तो पता ही नहीं होगा, कि उनकी बहन टीवी इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम हैं। मुन्ना भैया का रोल अदा करने वाले दिव्येंदु शर्मा की बहन का नाम अदिति शर्मा है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं अदिति शर्मा….

इस सीरियल में कर रही हैं काम

टीवी धारावाहिक यानि छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा इन दिनों ‘कथा अनकही’ (Katha Ankahee) को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। शो में वह एक मजबूत मां, महात्वाकांक्षी और इंडपेंडेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। अदिति ने कई फेमस टीवी शोज में काम किया और ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बनाई। इस तरह पर्दे पर उनकी रील लाइफ कहानी हिट है, उसी तरह उनकी रियल लाइफ स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की कई कपल फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

सरवर अहूजा से की थी शादी

अदिति शर्मा ने साल 2004 में सरवर अहूजा में शादी की थी। उनके लाइफ पार्टनर टीवी के पॉपुलर स्टार सरवर आहूजा (Sarwar Ahuja) से हुई थी। सरवर अहूजा और अदिति शर्मा की पहली मुलाकात टीवी शो ‘जी सिनेस्टार की खोज’ में हुई थी। दिलचस्प बात ये थी कि वे इस शो में अलग-अलग पार्टनर के साथ आए थे, लेकिन बाद में वे एक साथ इस शो की ट्रॉफी जीते थे। उन्होंने साथ में ‘खन्ना और अय्यर’ और ‘कुछ खट्टा कुछ मीठा’ में काम किया। दोनों ने 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2014 में शादी कर ली। नवंबर 2019 में दोनों पैरेंट्स बने थे। दोनों कपल की फोटो सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद करते हैं।

Tags: अदिति शर्मा, सरवर अहूजा,
Exit mobile version