आखिरी ओवर में छक्का लगाते वक्त Hardik Pandya ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस को आई मिर्जापुर के कालीन भैया की याद

By Satyodaya On August 29th, 2022
आखिरी ओवर में छक्का लगाते वक्त Hardik Pandya ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस को आई मिर्जापुर के कालीन भैया की याद

बीती रात भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। भारत बनाम पाकिस्तान के इस महा मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी थी। यह मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई है। हार्दिक पांड्या ने इस मैच को जीता कर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया है।

हार्दिक पांड्या इस मैच के हीरो बन चुके हैं हार्दिक पांड्या ने रविंद्र जडेजा के साथ शानदार और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिसके आगे पाकिस्तान की टीम धराशाई हो गई। इस दौरान जब हार्दिक पांड्या ने लास्ट ओवर में डॉट बॉल खेली तो ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखकर लोगों को मिर्जापुर वाले कालीन भैया की याद आ गई।

अंतिम ओवर में पांड्या के रिएक्शन ने दिलाई कालीन भैया की याद

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता भेजा। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम को 147 रनों पर ही ढेर कर दिया। लेकिन इस दौरान हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। जब अंतिम ओवर में भारत की जीत के लिए 7 रन चाहिए थे वहीं पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा को मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया।

वही जब तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या शॉट खेलना चाहते थे तो फिल्डर ने उन्हें रोक दिया। भारतीय टीम की जीत के लिए तीन के लिए 3 गेंदों पर 6 रन चाहिए थे। वही उनके साथ उस दौरान दिनेश कार्तिक भी मौजूद थे तभी हार्दिक पांड्या ने दिनेश कार्तिक की ओर देखकर वेब सीरीज मिर्जापुर के कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी जैसा रिएक्शन दिया था।

सोशल मीडिया पर इन दिनों हार्दिक पांड्या का यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने भारत की डूबती हुई नैया को बचा लिया है। हार्दिक पांड्या ने आखिरी में एक छक्का लगाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई है।

मैच रहा बेहद ही रोमांचक

दरअसल आपको बता दें मैच बेहद ही रोमांचक रहा है। जब पाकिस्तान टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान टीम को 147 रनों पर धराशाई कर। लेकिन बल्लेबाजी की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत में तीन चार विकेट अहम चले गए।

तेज गेंदबाज नसीम शाह ने राहुल को आउट कर दिया उसके बाद रोहित शर्मा भी बहुत जल्द आउट हो गए विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हो गए। फिर रविंद्र जडेजा और सुर कुमार यादव ने शानदार पारी खेली लेकिन सूर्यकुमार यादव ही जल्द आउट हो गए।

उसके बाद हार्दिक पांड्या ने रविंद्र जडेजा के साथ शानदार पारी खेली रविंद्र जडेजा ने शानदार 35 रन बनाकर आउट हो गया और वहीं हार्दिक पांड्या मैदान पर ही डटे रहे हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की पारी खेली और आखरी में एक छक्का लगाकर टीम इंडिया को बेहतरीन जीत दिला दी।

Read More-IND vs PAK: “5 क्या अगर बाबर के 10 फील्डर भी खड़े होते तो भी मैं मारता”- विनिंग शॉर्ट को लेकर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान

Tags: Hardik Pandya, पाकिस्तान, भारत, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version