Bollywood Industry की इन 7 अभिनेत्रियों को नहीं मिला संतान सुख, जीवन में ढ़ोया ये दुख

By Satyodaya On October 9th, 2022
Bollywood Industry की इन अभिनेत्रियों को नहीं मिला संतान सुख, जीवन में ढ़ोया ये दुख

जिनके घर में बच्चे नहीं होते हैं तो वहां बहुत ही सूना सूना लगता है। इसी वजह से शादी के बाद हर कपल यह चाहता है कि जल्द ही वह माता-पिता बने और उनके घर में भी बच्चे की किलकारी गूंजे, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry)की बात करें तो बॉलीवुड में बहुत सी जोड़ी है जो आज तक औलाद के लिए तरस रही हैं। आज हम आपको ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं।

शबाना आजमी

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी अब 72 साल की हो गई है। 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में उनका जन्म हुआ। 6 साल जावेद अख्तर के साथ रिलेशन में रहने के बाद उन्होंने उनसे शादी की। जावेद अख्तर की यह दूसरी शादी थी, लेकिन शबाना आज़मी पहली बार किसी की पत्नी बनी थी, फिलहाल शादी के बाद शबाना आजमी को कभी भी मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हुआ। खबरों के अनुसार शबाना आज़मी मेडिकल कारणों से मां नहीं बन पाई। फिलहाल कुछ खबरों में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने खुद अपने बच्चे ना करने का निर्णय लिया था।

मीना कुमारी

फिल्म अभिनेत्री मीना कुमारी 1952 में डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर कमाल अमरोही से शादी की थी। वो उनसे 15 साल बड़े थे और पहली पत्नी के उनके चार बच्चे थे। कमाल अपनी दूसरी पत्नी मीना कुमारी के बच्चे नहीं चाहते थे। ऐसा बताया जाता है कि उनके भी झगड़ा होता रहता था, जिसके बाद दोनों लोगों ने तलाक ले लिया।

सायरा बानो

बॉलीवुड अदाकारा सायरा बानो और दिवगंत अभिनेता दिलीप कुमार को भी कभी भी संतान का सुख नहीं मिल पाया। सायरा बानो ने 1966 में खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी की। एक बार सायरा बानो गर्भवती भी हुई, लेकिन ब्लड प्रेशर की वजह से उन्हें अपना 8 महीने का गर्भ होना पड़ा, जिसके बाद वह कभी भी गर्भवती नहीं हो पाई।

मधुबाला

मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की। वह उनकी दूसरी पत्नी थी। मधुबाला और किशोर कुमार ने साल 1960 में शादी की थी, लेकिन कभी वह मां नहीं बन पाई। 1969 में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा भी कह गयी।

साधना

साधना ने 1966 में डायरेक्टर आर के नैय्यर से शादी की, लेकिन उनके कोई संतान नहीं हुई। आर के नैयर का निधन 1995 में हो गया, तो वही साधना ने 2015 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

हेलन

अपने जमाने की मशहूर डांसर हेलन ने जीवन में दो शादी की लेकिन उन्हें किसी भी शादी में मां बनने का सुख नहीं मिला है। हेलन की पहली शादी 1957 में प्रेम नारायण अरोड़ा जो कि एक डायरेक्टर थे उनसे हुई। 1974 में उनकी शादी टूट गई। इसके बाद 1981 में राइटर सलीम खान से शादी की लेकिन तभी उनके बच्चे नहीं हुए।

डॉली अहलूवालिया

अभिनेत्री डॉली अहलूवालिया ने कमल तिवारी जो कि अभिनेता है, उनसे शादी की थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया लेकिन उन्होंने कभी भी बच्चे ना करने का डिसीजन लिया।

इसे भी पढ़ें-भाई Faizal Khan को आमिर खान ने रखा था चारदिवारी में बंद, सगे भाई को साबित करना चाहते थे पागल

Tags: डॉली अहलूवालिया, मधुबाला, मीना कुमारी, शबाना आजमी, सायरा बानो, हेलन,
Exit mobile version