Amrish Puri संग नजर आने वाली इस अभिनेत्री को नहीं मिला कभी लीड रोल, मशहूर अभिनेता की हैं पत्नी

By Satyodaya On October 21st, 2022
Amrish Puri संग नजर आने वाली इस अभिनेत्री को नहीं मिला कभी लीड रोल, मशहूर अभिनेता की हैं पत्नी

अमरीश पुरी (Amrish Puri) की एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें उनके साथ एक खूबसूरत हसीना दिखाई दे रही हैं। वो कोई और नहीं बल्कि जानी मानी अभिनेत्री हैं। 80 के दशक में कई सारे हिट फिल्मों में उन्होंने काम भी किया है तो वहीं उनके पति भी बॉलीवुड में चर्चा में है, उनका बेटा भी कई फिल्मों में दिखाई दे चुका है। ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी जो जया बच्चन की यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए उनको चुना गया था फिलहाल बाद में ये रोल जया बच्चन को दे दिया गया था।

कौन हैं वो एक्ट्रेस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Entertainment Say (@entertainmentsay)

इस फोटो में दिखाई दे रही लड़की कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस जरीना बहाव है, जिन्होंने बहुत मेहनत की है जिसके बाद उनका बॉलीवुड में नाम हुआ। देव आनंद की फिल्म इश्क इश्क इश्क में जीना तमान की बहन के रोल में जरीना दिखाई दी थी। अधिकतर वह सपोर्टिंग रोल में भी नजर आई हैं। फिलहाल उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की लोगों ने काफी प्रशंसा की थी। 1959 आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 17 जुलाई को उनका जन्म हुआ था। बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में उन्होंने काम किया है। हिंदी, अंग्रेजी के अतिरिक्त उर्दू और तेलुगु भाषा भी जानती थी।

आदित्य पंचोली की हैं पत्नी

उनके पति आदित्य पंचोली हैं और उनके दो बच्चे हैं सना और सूरज पंचोली। सूरज भी एक एक्टर है और जरीना बहाव बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, पर सांवले रंग की वजह से उनको लीड रोल कभी नहीं मिला। उनकी असली पहचान बॉलीवुड में चितचोर से प्राप्त हुई। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म ने जरीना को बहुत फेमस गया जिसे बाद में वह अनपढ़, सावन को आने दो, नया सितारा, तड़प और घराना जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं।

इसे भी पढ़ें-Ramanand Sagar की रामायण का नहीं है आज भी कोई जोड़, एक एपिसोड से करते थे इतनी कमाई, रह जायेंगे हैरान

Tags: अमरीश पुरी, जरीना बहाव,