Hrithik Roshan लंबी है Kangana Ranaut के दुश्मनों की लिस्ट

Hrithik Roshan से लेकर Karan Johar तक, काफी लंबी है Kangana Ranaut के दुश्मनों की लिस्ट

kangana ranaut

इसमे कोई दो राय नहीं है कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की शानदार और विवादित अभिनेत्री है। जो अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और बयान को लेकर चर्चा में रहती है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड के कई सेलेब्स से लोहा लिया है। कई सेलेब्स पंगा लेने के बाद भी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। आज कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कंगना रनौत के दुश्मनों की लिस्ट—

Kangana Ranaut के दुश्मन हैं ऋतिक रोशन

कंगना रनौत के दुश्मनों की लिस्ट में सबसे पहले नाम ऋतिक रोशन का आता है। एक दौर था जब दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। आज एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते है।

दीपिका पादुकोण
वैसे तो कंगना और दीपिका में कोई झगड़ा नहीं है लेकिन एक बार जब कंगना की फिल्म की पार्टी में दीपिका नहीं पहुंची तो, क्वीन ने भी उनकी फिल्म की पार्टी नहीं अटेंड की। हालांकि हाल ही में कंगना ने दीपिका की उस वक्त तारीफ की थी जब दीपिका आस्कर अवॉर्ड में भारत की तरफ से प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई थी।

Kangana Ranaut और जावेद अख्तर का विवाद

जावेद अख्तर और कंगना के बीच कई बार जुबानी जंग जो चुकी है। जावेद ने कंगना पर केस भी दर्ज कराया है। ये केस एक विवाद को लेकर है, जो कोर्ट में चल रहा है।

दिलजीत दोसांझ
बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच सोशल मीडिया पर काफी बहस हो गई थी। उस वक्त कंगना भी दिलजीत को करारा जवाब दिया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं।

Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ के सबसे बड़े भक्त हैं ये कलाकार, Ajay Devgn से लेकर Kangana Ranaut तक लिस्ट में शामिल

स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर और कंगना रनौत की भी सोशल मीडिया पर कई मुद्दों को लेकर बहस हो चुकी है। जिसकी वजह से ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों अभिनेत्रियों के रिश्ते ठीक नहीं है।

Kangana Ranaut की फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर हुई फिस्स तो Payal Rohatgi ने लिया बदला, शेयर किया पोस्ट

करण जौहर
करण जौहर और कंगना रनौत की दुश्मनी भी अक्सर चर्चा में रहती है। बता दें कि साल 2017 में कंगना रनौत ने करण जौहर के शो में जाकर उन पर ही भाई भतीजावाद का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग अक्सर चलती रहती है।

Kangana Ranaut ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, कहा- इस वजह से नहीं हो पा रही शादी

Exit mobile version