हैवी शरारा और जूते पहन RRR के गाने नाटू नाटू पर थिरकती नजर आई पाकिस्तानी अभिनेत्री, देखकर नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें, Video Viral

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और फिल्ममेकर एसएस राजामौली की आरआरआर (RRR) सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सफलता का परचम लहरा रही है। आरआरआर (RRR) फिल्म ने अब तक कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। अब इसी बीच फिल्म का गाना चर्चा में आया है। आरआरआर (RRR) का गाना नाटू नाटू आज हर किसी की जुबां पर है।
आरआरआर (RRR) फिल्म का जलवा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की जमी पर भी है। अब एक वीडियो सामने आया है जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। जिसमे देखा जा सकता है कि अभिनेत्री हनिया आमिर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
RRR गाने में किया बेहतरीन डांस
अभिनेत्री हनिया आमिर हैवी शरारा और जूते पहनकर नाटू नाटू गाने पर धमाकेदार डांस किया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसको यूजर्स काफी पसंद कर रहे है। अभिनेत्री ने नाटू नाटू गाने के हुक स्टेप भी दमदार तरीके से किया है।
पसंद कर रहे फैंस
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, आप बेहद अच्छी डांसर हैं। अच्छी और बेहतरीन परफॉर्मेंट, ऐसे ही फैंस ने हार्ट इमोजी से एक्ट्रेस की तारीफ की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रामचरण और जूनियर एनटीआर के नाटू नाटू को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ मूल गाने की सीरीज में रखा गया है।
Tags: आरआरआर, एसएस राजामौली, पाकिस्तानी एक्ट्रेस,