Bhojpuri Industry की इस अभिनेत्री ने पकड़ी इस्लाम की राह, कभी पवन सिंह और खेसारी लाल की बनी थी हीरोइन
Bhojpuri Industry की इस अभिनेत्री ने पकड़ी इस्लाम की राह, कभी पवन सिंह और खेसारी लाल की बनी थी हीरोइन

बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां मनोरंजन की दुनिया में है जिन्होंने इस्लाम की राह चलने की वजह से अपना अच्छा खासा फिल्मी करियर छोड़ दिया। इस लिस्ट में सना खान से लेकर जायरा वसीम तक का नाम शामिल है। अब वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में भी एक मशहूर एक्ट्रेस का नाम इस लिस्ट में आ चुका है। जी हां यह एक्ट्रेस है सहर अफशा, जिन्होंने इस्लाम के लिए अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया और इस बारे में जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

एक्टिंग करियर को उन्होंने केवल इस्लाम की राह पर चलने के लिए अलविदा कहा। सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और अपने फैंस को पूरी बात बताई। तो वही इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है कि उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ दिया है और इस्लाम अपना लिया।

सहर अफशा

सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि

” मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं कि मैंने फैसला कर लिया है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने जा रही हूं और अब मेरा ग्लैमर इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है| इंशा अल्लाह अपना अगला जीवन मैं इस्लामिक शिक्षा और अल्लाह के बनाए गए नियमों के अनुसार गुजारने की इच्छा रखती हूं| मैंने अपने अतीत में जैसा जीवन जिया है उसके लिए अल्लाह से माफी मांगना चाहती हूं..”|

लोगों ने किये कई सारे कमेंट

सहर अफशा

उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट करना शुरु कर दिया। सहर अफशा के इस फैसले पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ काफी निराश हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि

” माशाअल्लाह मेरी बहन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं.. अल्लाह हर कदम पर तुम्हें इस्तेकमाह दे ..इंसानियत के लिए तुम जरिया ए खेर बनो.’

सहर अफशा

ज्ञात हो कि वह ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने धर्म को प्राथमिकता दी इससे पहले सना खान और जायरा वसीम जैसी अभिनेत्रियों ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी। सहर अफशा के लिए सना ने कमेंट करते हुए लिखा माशा अल्लाह मेरी बहन मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के इन 5 अभिनेत्रियों ने शादी के बाद फिल्मों को टाटा-बॉय बॉय कर अच्छा-खासा करियर किया बर्बाद, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग