Ranveer Singh ने उठाया कचरा तो लोगों ने तारीफ करने की बजाए कहा, रोड्स पर बहुत कचरा है, वो कभी नहीं उठाया
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जो अजीबो गरीब ड्रेस में अक्सर नजर आते है। उनके फैशन की चर्चा अक्सर होती रहती है। कई बार उनकी बातों और हरकतों की वजह से लोग ट्रोल भी कर चुके है। अब इसी बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक इवेंट में पहुंचे तो उन्होंने ऐसा काम किया जिसकी वजह से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, हालांकि कई लोग अभिनेता को ट्रोल भी कर रहे है।
Ranveer Singh ने उठाया कचरा
अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे तो वो कचरा उठाने लगे। इस दौरान का रणवीर सिंह एक वीडियो और तस्वीरें सामने आई है। अभिनेता के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने फौरन रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर सिंह एक सैलून के लॉन्च पर पहुंचे थे। अगर हम बात करें उनके लुक की तो वो यहां पर ग्रे रंग की पैंट और काले रंग की टी शर्ट में नजर आए थे। उन्होंने अपने लुक को चश्मे के साथ कंप्लीट किया था।
View this post on Instagram
Ranveer Singh हुए ट्रोल
अभिनेता रणवीर सिंह जैसे ही इवेंट में पहुंचे तो उन्होंने ग्रीन कार्पेट पर कुछ कचरा दिखाई दिया और वो उसे उठाते नजर आ रहे है। इस दौरान का वीडियो विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे देखने के बाद कई लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे है तो कई ऐसे हैं जो उनकी टांग खिचाई करते नजर आ रहे है।
Ranveer Singh ने इस अभिनेत्री को बताया देश में गर्मी की बड़ी वजह
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, इंडिया के रोड्स पर तो बहुत कचरा रहता है, वो तो कभी नहीं उठाया। सामने मीडिया वाले हैं इसके लिए ये स्टंट..बहुत गलत है। अगले ने लिखा कि, 50 रुपये काट ओवरएक्टिंग का।
Deepika Padukone और Ranveer Singh के बीच की अनबन आई सामने, एक्ट्रेस ने उतारी शादी की अंगूठी
Tags: बॉलीवुड, रणवीर सिंह, सोशल मीडिया,