दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर Ranbir Kapoor ने किया जमकर डांस, Social Media पर वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ

By Deepansha kasaudhan On February 22nd, 2023
Ranbir Kapoor

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आने वाले दिनों में एनिमल और तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसकी शूटिंग वो पिछले काफी समय से कर रहे थे। उनकी ये फिल्म तू झूठी मैं मक्कार जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आने वाली हैं अब इसी बीच अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वो अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की रैप अप पार्टी में जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। फिल्म की रैप अप पार्टी में रणबीर कपूर का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनका ये अंदाज वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर बाॅलीवुड के कई सुपरहिट गानों पर डांस करते नजर आ रहे है। रणबीर कपूर छैय्या छैय्या स लेकर एक पल का जीना जैसे गानों पर अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे है।

Ranbir Kapoor पर Sonam Kapoor ने साधा निशाना कहा, ‘यह सेक्सी लड़का’….

Ranbir Kapoor ने किया मजेदार डांस

रणबीर कपूर के एक फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमे वो अपनी फिल्म के गाने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर डांस कर रहे है। उनका ये अंदाज उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। सेट पर बाकी लोग अभिनेता के डांस पर ताली बजा रहे है और सिटी के साथ चीर कर रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir Kapoor✨ (@ranbirkapoor143_)

आशीर्वाद के तौर पर किन्नरों ने कर दी Ranbir Kapoor से ऐसी डिमांड

फैंस को पसंद आ रहा Ranbir Kapoor का वीडियो

रणबीर कपूर के इस वीडियो को अब तक ढेर सारे कमें और लाइक्स मिल चुके है। अगर हम बात करें फिल्म एनिमल की तो इसमे रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली है। उनकी ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शादी के बाद पहली बार Ranbir Kapoor की नई नवेली दुल्हन निकली बाहर, देखें Alia Bhatt की खूबसूरत तस्वीरें

Tags: एनिमल, बाॅलीवुड, रणबीर कपूर, सोशल मीडिया,